{"_id":"61255ba98ebc3e74d2151674","slug":"tania-bhatia-and-harleen-deol-will-play-against-australia-chandigarh-news-pkl424496891","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगी तानिया भाटिया व हरलीन देयोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगी तानिया भाटिया व हरलीन देयोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। बीसीसीआई ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच, वनडे और टी-20 के लिए भारतीय महिला टीम का चयन किया है। ऑल इंडिया सीनियर महिला चयनकर्ता टीम ने मंगलवार को टीम की घोषणा कर दी। इसमें चंडीगढ़ की तानिया भाटिया का चयन टेस्ट और वनडे के लिए हुआ है।
तनिया भाटिया पिछले कुछ वर्षों से भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनी हुई हैं। वहीं, मोहाली की रहने वाली हरलीन देयोल का चयन टी-20 मैच के लिए हुआ है। हरलीन देयोल भी पिछले कुछ सालाें से भारतीय महिला टीम का हिस्सा हैं। हरलीन देयोल और तानिया भाटिया दोनाें ही बेहतरीन महिला क्रिकेटर हैं। दोनों आईपीएल भी खेलतीं हैं। हरलीन देयोल आईपीएल में ट्रेब्लेजर्स टीम और तानिया भाटिया सुपर नोवाज टीम से खेलती हैं। दोनों महिला खिलाड़ियाें ने सेक्टर-36 स्थित जीएनपीएस अकादमी से क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है।
इंग्लैंड के खिलाफ चर्चित रहा था हरलीन देयोल का कैच
इसी साल भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेल गया था। इसमें ऑलराउंडर हरलीन देयोल ने इंग्लैंड की बल्लेबाज एमी जोंस का बांउड्री लाइन पर हवा में उछलकर एक हैरत भरा कैच पकड़ा था। इस कैच ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। सोशल मीडिया पर यह कैच काफी तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के साथ क्रिकेट जगत के लोगाें ने हरलीन के कैच की जमकर तारीफ की थी।