फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tandon objected to Chandigarh Cricket Association, demanded ban from BCCI

टंडन ने चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन पर जताई आपत्ति, बीसीसीआई से की प्रतिबंध लगाने की मांग

Sun, 05 Dec 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Tandon objected to Chandigarh Cricket Association, demanded ban from BCCI
चंडीगढ़। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) अध्यक्ष संजय टंडन ने कोलकाता में आयोजित की बीसीसीआई की 90वें सालाना जनरल बैठक (एजीएम) में यूटीसीए के कार्यक्षेत्र के पड़ोसी बोर्ड की दखलअंदाजी को प्रमुखता से उठाया है। टंडन ने हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) द्वारा चंडीगढ़ के दायरे में चलाई जा रही चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन (सीएए) का विरोध करते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

टंडन ने गत दिनों पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) को डोमेस्टिक मैचों की मेजबानी में सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम का उपयोग करने में भी आपत्ति जताई। उनके अनुसार यूटीसीए एकल और साझे तौर पर बीसीसीआई की अन्य टूर्नामेंट की मेजबानी बखूबी रूप से करने में सक्षम है। टंडन ने यूटीसीए को पूर्णकालिक से सदस्य बनाने की मांग को आगे बढ़ाते हुए शहर में क्रिकेट मैदान के प्रबंधन के लिए ग्रांट के लिए भी आग्रह किया, ताकि शहर में क्रिकेट को नए आयाम तक पहुंचाया जा सके। उन्होंनें कहा कि बीसीआईआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस पर संज्ञान लेते हुए कहा कि इस दिशा में वे ठोस कदम उठाकर यूटीसीए को राहत प्रदान करेेंगे।
विज्ञापन

क्रिकेट खिलाड़ियों की फीस में बढ़ोतरी का टंडन ने किया समर्थन
टंडन ने बैठक के दौरान बोर्ड द्वारा डोमेस्टिक खिलाड़ियों की फीस में बढ़ोतरी का समर्थन किया। एजीएम में यूटीसीए का प्रतिनिधित्व कर रहे संजय टंडन ने कहा कि यह पहल खिलाड़ियों में प्रोत्साहन जगाएगी। उन्होंने बताया कि सीनियर्स प्लेयर्स फॉरमेट के मौजूदा प्लेइंग एकादश प्लेयर्स (रुपये 35,000) और रिजर्व प्लेयर्स (17,500) की फीस खेल अनुभव के आधार पर साठ हजार से तीस हजार रुपये क्रमश: तक की बढ़ोतरी की गई है जबकि वुमंस सीनियर्स में प्लेइंग एकादश प्लेयर्स (रुपये 12,500) और रिजर्व प्लेयर्स (रुपये 6,250) की फीस बढ़ाकर बीस हजार और दस हजार क्रमश: तक की वृद्धि की है। उन्होंने बताया कि अन्य फॉर्मेट में भी खासा वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed