फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tampering with the picture of Mr. Badal

ये क्या! सीएम बादल मांग रहे 'आप' के लिए वोट

Fri, 04 Apr 2014 02:44 PM IST
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Fri, 04 Apr 2014 02:44 PM IST
विज्ञापन
Tampering with the picture of Mr. Badal

फेसबुक पर इन दिनों मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल आम आदमी पार्टी के पक्ष में प्रचार करते हुए आप को वोट डालने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन


फेसबुक पर किसी यूजर ने मुख्यमंत्री बादल की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे कुछ दिलचस्प रुप दे दिया है, जिसमें सीएम बादल आप के लिए वोट मांगते दिखाई दे रहे हैं। फेसबुक यूजर ने सीएम की तस्वीर को एडिट कर उनकी पगड़ी पर भी आप के चिह्न बना दिए हैं।

इस पोस्ट में सीएम यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि ‘मुंडा मेरा बदमाश बण गया, आरएसएस नाल मिल के मेरी तां गल्ल नहीं सुणदा, मेरी नूंह ते उसदा वड्डा भरा, वड्डे चव्वल नूं मैं बेनती करदा हां कि वोट आप नूं ही पाईयो...वोट आप नूं पायो, धनवाद’।
विज्ञापन


इस तरह इस तस्वीर के जरिए जहां बादल आप का समर्थन करते नजर आ रहे हैं, वहीं अपनी बहू हरसिमरत कौर बादल और उसके भाई बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ-साथ आम लोगों को भी वोट आम आदमी के पक्ष में डालने की बात करते दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट को धड़ाधड़ लाइक और शेयर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेंट
इस पोस्ट पर दिलचस्प कमेंट भी आ रहे हैं। जिनमें ‘हा-हा-हा’, ‘ठीक है जी’, ‘लै...’, ‘हुण तां बादल साहब नूं वी समझ आ गया कि पंजाब विच्च जयादा देर गुंडागर्दी नहीं चलेगी...’ ‘गुड’, ‘बहुत देरी नाल आए, पर दुरुस्त आए...’, जैसे कमेंट लगे नजर आ रहे हैं तो ‘बंदे बण जो क्यों फेसबुक बंद कराऊण ते तुले होए हो...’, ‘क्यों यार फेसबुक बंद कराऊणी ए...’ जैसे कमेंट भी दिखाई पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed