फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Take Part in Online Competitions and Celebration Independence Day with Amar Ujala Chandigarh

ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें, अमर उजाला संग मनाएं स्वतंत्रता दिवस, कहें... मां तुझे प्रणाम

Tue, 04 Aug 2020 10:43 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 04 Aug 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Take Part in Online Competitions and Celebration Independence Day with Amar Ujala Chandigarh
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए अमर उजाला ट्राइसिटी के अपने पाठकों और व्यूवर्स के लिए एक बेहद ही खास अभियान 'मां तुझे प्रणाम' लेकर आया है। स्वतंत्रता दिवस मनाने के उद्देश्य से इस अभियान के तहत कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


सामाजिक दूरी का पालन करने और करवाने की जिम्मेदारी को समझते हुए अमर उजाला इस पूरे अभियान को डिजिटल तरीके से चलाएगा। इसके लिए एक देशव्यापी डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है तो आप सभी तैयार हो जाइए, आयोजनों का हिस्सा बनने, प्रतियोगिताओं में अपनी और अपने बच्चों की प्रतिभा दिखाने के लिए। भारत माता को साथ मिलकर एक अनूठे अंदाज में प्रणाम करने के लिए।
विज्ञापन

ये प्रतियोगिताएं होंगी

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता: वीरों को नन्हों का सलाम
यह प्रतियोगिता दो से आठ वर्ष तक के बच्चों के लिए होगी। माताएं बच्चों को अपने पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह से तैयार करके, उनकी तस्वीर mtp.amarujala.com पर अपलोड कर सकती हैं। टॉप 10 बेहतरीन फोटोग्राफ पुरस्कृत किए जाएंगे।

ड्राइंग कंपटीशन: तस्वीर आजादी की
यह प्रतियोगिता कक्षा तीन से दसवीं तक के बच्चों के लिए होगी। सभी बच्चे प्रतियोगिता की थीम के अनुरूप ड्राइंग बनाकर वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, मोबाइल नंबर, कक्षा, शहर और ईमेल आईडी लिखी होनी चाहिए। प्रत्येक कक्षा से तीन विजेताओं को चुना जाएगा।

लेखन प्रतियोगिता: देश के नाम पैगाम

यह प्रतियोगिता दो कैटेगरी में होगी। पहली कैटेगरी में 17 से 22 वर्ष तक के युवा हिस्सा ले सकते हैं। दूसरी कैटेगरी में 23 वर्ष और इससे ऊपर के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागियों को थीम के अनुरूप स्लोगन या कविता लिखकर वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। स्लोगन अधिकतम 24 शब्दों का होना चाहिए। दोनों वर्गों में से पांच सबसे अच्छी रचनाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

कृपया ध्यान दें: कैसे और कब भेजनी है प्रविष्टियां
इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन और अपनी प्रविष्टि भेजने के लिए आपको mtp.amarujala.com बेवसाइट पर जाना होगा। प्रविष्टियां अपलोड करने की आखिरी तारीख 11 अगस्त है। विजेताओं के नाम 15 अगस्त को समाचार पत्र और उपरोक्त वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी। विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन कवि सम्मेलन का उठाएं लुत्फ

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य कैफे का आयोजन किया जाएगा। जरा याद करो कुर्बानी नाम से कवि सम्मेलन का आयोजन 14 अगस्त को शाम 7 बजे होगा। इसमें देश के जाने-माने कवियों के साथ कुछ चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

घरों में सपरिवार करें राष्ट्रगान
15 अगस्त को सुबह 10 बजे अमर उजाला के पाठकों से अपील की जाएगी कि वह अपने घरों में सपरिवार 52 सेकेंड के लिए खड़े होकर राष्ट्रगान गाएं। इस कार्यक्रम के समर्थन में लोग mtp.amarujala.com पर जाकर शपथ भी लें, ऐसा अमर उजाला की ओर से अपील की जाएगी। राष्ट्र के नाम नामक इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने घरों में रहकर ठीक एक ही समय पर लाखों परिवार इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed