फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   take part in contest in mango fest and win cash prize

18 को मैंगो मेले में आइए, कैश प्राइज पाइए

Tue, 14 Jul 2015 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Jul 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
take part in contest in mango fest and win cash prize

नगर निगम ने मैंगो मेले की तैयारी शुरू कर दी है। इस मेले में 18 जुलाई को नगर निगम आने वालों को मुफ्त आम खिलाएगा। चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद के अनुसार, मेला देखने आए लोग आम का स्वाद भी ले सकेंगे। निगम की ओर से विभिन्न किस्मों के आम लोगों को खाने के लिए दिए जाएंगे। मेले में कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।

विज्ञापन


17 जुलाई को गार्डन में ही निशुल्क एंट्री फार्म उपलब्ध होंगे और 18 जुलाई सुबह छह से आठ बजे तक फार्म जमा करवाना होगा। उसके बाद प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आम की किस्में डिसप्ले की जा सकेंगी। उसी दिन सुबह 8:30 से 9:30 बजे के बीच जजमेंट होगी और 11 बजे मेला शुरू होगा।
विज्ञापन


19 जुलाई दोपहर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। नगर निगम ने कुल नौ किस्में तय की हैं, जिनके लिए कोई भी शहरवासी अपनी एंट्री भर सकता है। इसमें सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं भी भाग ले सकती हैं। इन्हें कैटेगरी ए में शामिल किया गया है, जबकि शहरवासी कैटेगरी बी में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैटेगरी ए के विजेताओं को मोमेंटो और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। शहरवासियों में से प्रथम विजेता को 1500 और दूसरे विजेता को एक हजार रुपये का चेक दिया जाएगा। पहली बार नगर निगम सेक्टर-36 के फ्रेग्नेंस गार्डन में मैंगो मेले का आयोजन कर रहा है। समारोह में एडवाइजर विजय देव मुख्य अतिथि होंगे।


प्रतियोगिता में यह भी
आम से तैयार होने वाले जूस, जैम, अचार, आम पापड़, मुरब्बा के साथ अन्य वस्तुओं को भी प्रतियोगिता के लिए डिस्पले किया जा सकेगा। इन प्रतियोगिताओं में जीतने वालों को भी पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए भी दो अलग-अलग कैटेगरी बनाई जाएंगी।

यह किस्में होंगी प्रतियोगिता में

दशहरी, लंगड़ा, चौसा, बॉम्बे ग्रीन, मलिका, आम्रपाली, राठोल, रामकेला और कोई भी अन्य किस्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed