{"_id":"58ed333f4f1c1b9c36cf6e4e","slug":"tagore-theatre-chandigarh-event-sector-18-guru-gobind-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चांदनी चौक से सरहिंद तक' में दिखी गुरु गोविंद सिंह की वीरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'चांदनी चौक से सरहिंद तक' में दिखी गुरु गोविंद सिंह की वीरता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Apr 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
'चांदनी चौक से सरहिंद तक' में दिखी गुरु गोविंद सिंह की वीरता
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में आयोजित चांदनी चौक से सरहिंद तक नाटक के जरिए गुरुओं की बहादुरी को लोगों के सामने खूबसूरत अंदाज में पेश किया गया। पंजाबी सभ्याचार थिएटर ग्रुप की ओर से आयोजित इस ऑडियो-विजुअल नाटक का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सिंडीकेट बैंक के डीजीएम डॉ. एमएल चावला बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे।
औरंगजेब जबरन हिंदुओं पर जुल्म ढहाकर उन्हें मुसलमान बनाने में लगा था। मन में औरंगजेब का खौफ बढ़ते देख लोगों ने गुरु तेग बहादुर से गुहार लगाई। गुरु तेग बहादुर ने अपने पूरे परिवार का बलिदान दे दिया लेकिन औरंगजेब के सामने घुटने नहीं टेके। इसके बाद गुरु गोबिंद सिंह ने भी अपने पिता गुरु तेग बहादुर के नक्शे कदम पर चलते हुए बहादुरी का कीर्तिमान स्थापित किया।
नाटक में दिखाया गया कि भाई मति दास, सती दास, सुबेग सिंह जैसे सैकड़ों सिखों के साथ गुरु तेग बहादुर ने चांदनी चौक पर धर्म के खातिर अपनी शहादत दे दी। नाटक में सन्नी संधू, तेजिंद्र जोशी, शालिनी शामी, पायलट सिंह, तेजिंद्र सिंह शम्मी, सीमा सिंह, सुमन, रेखा, इशा सिंह और एसपी सिंह ने भूमिका निभाई।