{"_id":"58a4ab2d4f1c1bd257d8406e","slug":"tagore-theatre-chandigarh-event-sector-18-court-martial","type":"story","status":"publish","title_hn":"थिएटर फेस्टिवल: सेना में भेदभाव को बेनकाब करता 'कोर्ट मार्शल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थिएटर फेस्टिवल: सेना में भेदभाव को बेनकाब करता 'कोर्ट मार्शल'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Feb 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
सेना में भेदभाव को बेनकाब करता 'कोर्ट मार्शल'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैगोर थिएटर में चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की ओर से आयोजित चार दिवसीय थिएटर फेस्टिवल का रविवार को समापन हो गया। आखिरी दिन स्वेदश दीपक के नाटक कोर्ट मार्शल का मंचन किया गया।
दलीप सिंंह भाटी के निर्देशन में आर्टिस्ट एसोसिएशन बीकानेर (राजस्थान) के कलाकारों ने इसका मंचन किया। कोर्ट मार्शल नाटक में दिखाया गया है कि जवान रामचंद्र अपने ऑफिसर कैप्टन बीडी कपूर व कैप्टन वर्मा पर गोली चला देता है। इस हादसे में कैप्टन वर्मा की मौत हो जाती है, जबकि कैप्टन कपूर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। नाटक में दिखाया गया कि समाज का वर्ग भेद आर्मी में भी है। कोर्ट मार्शल में ऊंच-नीच और जाति भेद के विद्रूप चेहरे को बेनकाब किया गया है।
नाटक में दिखाया गया है कि ऊंची जाति से संबंध रखने वाले कैप्टन कपूर व कैप्टन वर्मा किस प्रकार से नीची जाति के जवान रामचंद्र को प्रताड़ित करते हैं। रामचंद्र इस प्रताड़ना को एक सीमा तक बर्दाश्त करता है। लेकिन जब परिस्थितियां बर्दाश्त से बाहर हो जाती हैं, तो वह दोनों अधिकारियों पर अपनी राइफल से गोली चला देता है। इस पर रामचंद्र का कोर्ट मार्शल होता है।
विज्ञापन
इन कलाकाराें ने किया अभिनय
नाटक में पंकज व्यास, दलीप सिंह भाटी, मुकेश , आयुष मोदी, अमित, मनोज भाटी, विनोद पारीक, पृथ्वी सिंह, आजाद, आनंद जाखड़, विक्रम, भरत निर्मल ने विभिन्न किरादराें का अभिनय किया।