फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tagore Theatre, chandigarh event, chanda ka sangarsh

देखिए क्या हुआ जब एक घर में जन्मा किन्नर, संघर्ष की बेमिसाल कहानी

Wed, 28 Dec 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 28 Dec 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Tagore Theatre, chandigarh event, chanda ka sangarsh
थिरु नंगाई नाटक में दिखा चंदा का संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में अलंकार थिएटर ग्रुप की ओर से थिरु नंगाई नाटक का मंचन किया। नाटक का निर्देशन चक्रेश कुमार ने किया। यह नाटक महेंद्र भीष्म और परमंड नायक के लेख पर आधारित था। नाटक में दिखाया गया कि चंदा नाम की एक लड़की डेरे में रहती है। जब वह बड़ी होती है तो उसे पता चलता है कि वह किन्नर है। 
विज्ञापन


उसे जब पता चलता है कि उसके किन्नर होने पर उसके मां बाप उसे छोड़ देते हैं। समाज के डर से वह इस तरह का कदम उठाते हैं। यह जानकार उसे दुख होता है। वह उसी दिन ठान लेती है कि वह अपने अधिकार को लेकर रहेगी। समाज में अपनी कमियों को छिपाने के लिए मां बाप इतने मजबूर नहीं होने चाहिए। वह अपने माता पिता को ढूंढने का बीड़ा उठाती है। वह उन्हें काफी संघर्ष के बाद ढूंढ लेती है और उनके पास चली जाती है। 
विज्ञापन


वह समाज को बताती है कि शर्म के बारे अभिभावक अपने बच्चों से मुंह मोड़ लेते हैं। लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। नाटक में दिखाया गया है कि भारत जैसे देश में जहां धरती से लेकर आकाश तक सभी को पूजनीय माना जाता है। लेकिन थर्ड जेंडर को इंसान मानने से यह समाज क्यों कतराता है। यह बहुत बुरा है। समाज में किन्नरों का जीवन कितना संघर्ष भरा होता है। यह इस नाटक में दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed