{"_id":"671d87ba00f45d2bc760116aa09a45df","slug":"sylvie-phase-10-of-the-park-canteen-started-in-the-at","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में इस पार्क की कैंटीन में मिलेगा खाने का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में इस पार्क की कैंटीन में मिलेगा खाने का स्वाद
अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 31 Dec 2013 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रमुख पार्कों में शुमार फेज-10 स्थित सिल्वी पार्क की सूरत जल्द ही बदलने वाली है।
विज्ञापन
नगर निगम ने वर्षों बाद पार्क में बंद पड़ी कैंटीन को शुरू करने की दिशा में कार्रवाई शुरू की है। कैंटीन चलाने के लिए इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे गए हैं।
अगर सबकुछ सही रहा तो पांच जनवरी को कैंटीन खुलने के भविष्य पर फैसला हो जाएगा।
काफी समय से इलाके के लोग पार्क की कैंटीन को शुरू करने की मांग कर रहे थे। लेकिन हर बार निगम अधिकारी प्रोजेक्ट में दिलचस्पी नहीं लेते थे। परंतु नए साल में निगम ने कैंटीन शुरू करने का फैसला ले लिया है।
विज्ञापन
नगर निगम ने एक प्लान के तहत कैंटीन शुरू करने का फैसला लिया है। निगम ने साफ किया कि कैंटीन का ठेका खुली बोली के जरिए होगी।
इस दौरान जो सबसे ज्यादा कीमत भरेगा। उसे कैंटीन अलॉट की जाएगी। कैंटीन का ठेका तीन साल के लिए होगा। कैंटीन खुलने से रोजाना यहां सैर या बच्चों संग आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
विज्ञापन
इन चीजों का कैंटीन में मिल सकता है स्वाद
निगम सूत्रों की मानें तो कैंटीन में लोग विभिन्न प्रकार की चीजों का स्वाद ले पाएंगे। हालांकि मीनू पर अभी तक किसी तरह की आखिरी मोहर नहीं लगी है।
पार्क की लाइब्रेरी है खास
सिल्वी पार्क के एक कोने में काफी प्रसिद्व लाइब्रेरी है। यह 2004 शुरू हुई। इलाके के काफी लोग इस लाइब्रेरी से जुड़े हुए है। यहां पर हर प्रकार की किताबें पढ़ने के लिए मिलती है।
हर बड़ा समारोह सिल्वी पार्क में
पार्क आकार में काफी बड़ा है। इसके चलते पार्क में इलाके के लोगों द्वारा विभिन्न पर्वों पर कई बड़े समारोह आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा पार्क के अंदर ही ओपन एयर थियेटर भी है। वहीं, पार्क की लैंड स्के पिंग भी काफी आकर्षक है।