फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SYL issue, inlo abhay chautala is in patial jail, punjab news

SYL विवाद: जेल में चौटाला ने चाव से खाई पटियाला जेल की दाल, रोटी

Sat, 25 Feb 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Sat, 25 Feb 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
SYL issue, inlo abhay chautala is in patial jail, punjab news
इनेलो नेता अभय चौटाला - फोटो : File Photo
पंजाब में प्रवेश करके धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में नामजद होने के बाद पटियाला जेल भेजे गए इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला व पार्टी के अन्य नेताओं ने शुक्रवार दोपहर को जेल की दाल-सब्जी व रोटी चाव से खाई। 
विज्ञापन


शाम को शिवरात्रि के मौके पर जेल के मंदिर में बनाए मटर पनीर और खीर के लंगर को भी ग्रहण किया। साथ ही इनेलो नेताओं से कई पार्टी वर्कर मुलाकात करने के लिए जेल पहुंचे। इस दौरान जेल कर्मचारियों ने इन वर्करों की पहचान जांचने के बाद इनकी मुलाकात कराई। इस दौरान वर्करों ने इनेलो नेताओं को कपड़े व रोजमर्रा की जरूरत का अन्य सामान दिया। जेल सुपरिंटेंडेंट भुपिंदर सिंह विर्क ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


तय कार्यक्रम के मुताबिक वीरवार को अभय चौटाला ने जब बड़ी गिनती में अपने पार्टी नेताओं के साथ कपूरी में एसवाईएल नहर खोदने के लिए शंभू बार्डर से पंजाब में प्रवेश किया। पुलिस ने तत्काल चौटाला समेत 73 इनेलो नेताओं को धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। बाद में सभी को राजपुरा एसडीएम की कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें पटियाला भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में बंद इनेलो नेताओं से मुलाकात के लिए पहुंचे पार्टी वर्कर

SYL issue, inlo abhay chautala is in patial jail, punjab news
इनेलो नेता अभय चौटाला - फोटो : File Photo
जेल में बंद इनेलो नेताओं से मिलने के लिए शुक्रवार सुबह से ही बड़ी गिनती में पार्टी नेता व वर्कर जेल के बाहर इकट्ठा होने लगे। जेल सुपरिंटेंडेंट भुपिंदर सिंह विर्क ने बताया कि करीब सात वर्करों को ही मुलाकात करने की अनुमति दी गई। इनमें कोई बड़ा नेता नहीं था।

सभी वर्करों की पहचान की जांच करने के बाद मुलाकात कराई गई। इस दौरान मुलाकातियों ने इनेलो नेताओं को कपड़े, फल व अन्य जरूरत का सामान दिया। यह वर्कर दोपहर 12 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक जेल में बंद इनेलो नेताओं से मिले।

जेल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि चौटाला व इनेलो के सभी लीडरों ने दोपहर को जेल में बनी दाल सब्जी व रोटी चाव से खाई। चौटाला ने तो जेल की रोटी की तारीफ भी की। शाम को जेल के मंदिर में बने मटर-पनीर व खीर के लंगर को ग्रहण किया।   

जेल में बंद इनेलो नेताओं के नाम

SYL issue, inlo abhay chautala is in patial jail, punjab news
जेल में बंद इनेलो नेताओं के नाम
अभय चौटाला, अरजन सिंह चौटाला, विधायक जाकर हुसैन, पूर्व विधायक रामपाल माजरा, सांसद चरनजीत सिंह रोड़ी, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चंद गहलोत, विधायक राजदीप फोगाट, विधायक अरविंदर सिंह बलियाला, विधायक जसविंदर सिंह, बलदेव वाल्मीकि, पूर्व विधायक रणबीर सिंह मैदोला, मोहित साहरू, सुरेश बैहनीवाल, बलवान सिंह दौलतपुरिया, आजाद मलिक, कुलवंत सिंह, पूर्व विधायक रामपाल कुंडा, विधायक परमिंदर ढुल, जसबीर राणा, रामकुमार, बलदेव सिंह, कृष्ण लाल, महिंदर सिंह चौहान, जगमाल सिंह, यशवीर सिंह, रामकुमार राणा, केहर सिंह रावत, अजीत सिंह, जरनैल सिंह कटवाल, डा. राजपाल यादव, राजेश मोर, कुलदीप मालक, सतीश नादल, जहिदखान, अशोक ग्रेवाल, पूर्व विधायक पदम दहिया, जसवीर सिंह, प्रदीप देसवाल, धर्मवीर पाढा, जतिंदर राठी, प्रिथी सिंह, मनोज शर्मा, बलवीर सिंह, सुरेश कुमार, अजीत सिंह, कुलदीप सिंह मुल्तानी, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, सतपाल सिंह अरोड़ा, अशोक अरोड़ा, दलमीरा राम सैनी, शीशपाल, विधायक नसीम अहमद, अनूप धानक, विधायक रणबीर सिंह गंगउआ, विधायक वेद नारंग, पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, हलका अध्यक्ष विनोद कंबोज, सुदेश बलौदा, संदीप टाढा, प्रदीप सिमार, रजिंदर लतानी, राम कुमार, मुनी बालू, विधायक ओम प्रकाश शर्मा, सुनील लाभा, एमसी टोहाना राजपाल सैनी, रजिंदर राणा, लाभ सिंह, अमरदीप सिंह, विधायक रामचंद्र कंबोज, जगतार सिंह, मंगत सिंह संधू, पूर्व विधायक बूटा सिंह, एडवोकेट सतवीर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed