फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SYL issue: furore expected in punjab budget seasson

एसवाईएल मुद्दे पर विधानसभा का बजट सेशन हंगामेदार के आसार

Mon, 07 Mar 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Mar 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
SYL issue: furore expected in punjab budget seasson
चरनजीत सिंह चन्नी, पंजाब - फोटो : file photo

एसवाईएल के मुद्दे पर हाल ही में केंद्र सरकार के पंजाब विरोधी स्टैंड के बाद पंजाब विधानसभा का बजट सेशन हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। कांग्रेस ने एसवाईएल के मुद्दे पर कार्य स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी की है। वहीं, कांग्रेस विधायक सेशन के पहले दिन काले झंडे लेकर आएंगे।

विज्ञापन


सीएलपी लीडर चरनजीत सिंह चन्नी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर बहस की मांग को लेकर पार्टी राज्यपाल के अभिभाषण से पहले कार्य स्थगन प्रस्ताव लाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब में शिअद-भाजपा की सांझी सरकार है। इसके बावजूद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एसवाईएल केमुद्दे पर हरियाणा का पक्ष लेकर पंजाब का विरोध किया। सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब के हितों को केंद्र सरकार के पास गिरवी रखा है।
विज्ञापन


उनको इस मुद्दे पर जनता का भरोसा दोबारा हासिल करना चाहिए। भाजपा और अकाली दल, दोनों ने ही पंजाब के लोगों केसाथ धोखा किया है। सुप्रीम कोर्ट में एसवाईएल के मुद्दे पर बनी संवैधानिक पीठ में हरियाणा का प्रतिनिधित्व है, पर पंजाब का नहीं। सरकार इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखने में नाकाम रही है। एसवाईएल के मुद्दे पर बादल को अपना स्टैंड साफ करना चाहिए। कांग्रेस इस मुद्दे को गंभीरता से उठाएगी। मंगलवार सुबह सभी पार्टी विधायक पहले उनके निवास पर इकट्ठे होंगे। फिर काले झंडे लेकर विधानसभा तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई और मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस
सीएलपी लीडर चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें मुद्दों की सूची दी गई है। जिनमें आर्थिक स्थिति, नशे, दलितों पर अत्याचार, इंडस्ट्री की बुरी हालत जैसे कई मुद्दे हैं। इन पर बहस की मांग की जाएगी। अगर ऐसा न हुआ तो किसी भी हालत में सीएम को बोलने नहीं दिया जाएगा। उनके भाषण का बायकॉट किया जाएगा।


कांग्रेस विधायक दल की बैठक नौ
चरनजीत सिंह चन्नी ने बताया कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक नौ मार्च को होगी, जिसमें प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब प्रभारी शकील अहमद, सह-प्रभारी हरीश चौधरी, कैंपेन कमेटी की चेयरपर्सन अंबिका सोनी और सभी विधायक शामिल होंगे। बैठक में बजट सेशन को लेकर रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed