{"_id":"571b8a0a4f1c1bf9288b472c","slug":"syl-controversy-cm-parkash-singh-badal-cm-arvind-kejriwal-punjab-govt-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"SYL को लेकर सीएम बादल ने केजरीवाल को दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SYL को लेकर सीएम बादल ने केजरीवाल को दी नसीहत
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
Updated Sun, 24 Apr 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसवाईएल के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर अपना वकील बदलने की बजाए केजरीवाल को अपना पंजाब विरोधी व्यवहार बदलना चाहिए।
यह बात मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ओर से शनिवार को नवांशहर में प्रेस कान्फ्रेंस में कही। नवांशहर सिटी में संगत दर्शन के दौरान सीएम बादल ने कहा कि केजरीवाल हरियाणा के साथ संबंध रखते हैं और उनका झुकाव पंजाब की तरफ कम, हरियाणा की तरफ ज्यादा है। ऐसे में केजरीवाल से पंजाबियों को उम्मीद रखना बेमायने है। केजरीवाल का एक ही लक्ष्य झूठ के सहारे सत्ता हासिल करने का है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने पंजाब के पानी को हरियाणा को देने के लिए ही काम किया है।
उन्होंने कहा प्रदेश में गेहूं की फसल की खरीद बहुत ही बढ़िया ढंग से चल रही है तथा किसानों को उनकी फसल की पेमेंट हो रही है। दोआबा क्षेत्र की बिस्त दोआब नहर को पक्का करने पर 320 रुपये वाले प्रोजेक्ट को अब 900 करोड़ रुपये का कर दिया गया है, जिसमें से 600 करोड़ रुपये से जमीन के अंदर की पाइपों पर खर्च होंगे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने नवांशहर को करीब 6 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पास करने के अलावा दाना मंडी को पक्का करने के लिए 98 लाख रुपये भी जारी किए। इस मौके पर जिला प्रधान राम सिंह दुधाला, अकाली दल हलका इंचार्ज जरनैल सिंह वाहद, एसजीपीसी मेंबर गुरबख्श खालसा, कुलविंदर सिंगला उपस्थित थे।