{"_id":"8804776a8f04b6b48424c7a2970fc1b3","slug":"swine-flu-testing-will-be-in-gmch-32-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसीएच 32 में भी होगी स्वाइन फ्लू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमसीएच 32 में भी होगी स्वाइन फ्लू की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 03 Jan 2016 02:00 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू और इबोला जैसे वायरस की जांच के लिए जीएमसीएच 32 में कम्युनिकेबल डिजीज स्क्रीनिंग सेंटर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने उसका उद्घाटन किया। इस लैब का प्रयोग सिर्फ महामारी के दौरान किया जाएगा। इस दौरान जीएमसीएच 32 में 50 जगह सोफे लगाए गए हैं, ताकि मरीजों के परिजन उसमें बैठ सकेंगे।
सोफे को डोनेट पाल मर्चेंट की ओर से किया गया है। इस मौके पर जीएमसीएच 32 के डायरेक्टर प्रोफेसर अतुल सचदेवा, पाल मर्चेंट के चेयरमैन एसपाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन