{"_id":"6348941387296187797578b0094a6157","slug":"swine-flu-symptoms-found-nine-girls-at-panipat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: 9 बच्चियों में मिले स्वाइन फ्लू के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: 9 बच्चियों में मिले स्वाइन फ्लू के लक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत।
Updated Tue, 16 Feb 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। जाटल रोड स्थित अनाथालय में रहने वाली नौ बच्चियों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। दो बच्चियों को स्वाइन फ्लू के बी ग्रेड में रखा गया है, जबकि सात बच्चियों को ए ग्रेड में रखा गया है। स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के माथे में चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने अनाथालय में डॉक्टर की ड्यूटी लगा दी है। फिलहाल सात बच्च्यिं को प्राथमिक जांच के बाद छुट्टी दे दी गई। दो बच्चियों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को सिविल अस्पताल में स्वाइन फ्लू के नौ संदिग्ध मामले सामने आने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल के आला चिकित्सकों ने डॉक्टरों से मामले की रिपोर्ट मांगी है। अनाथालय संचालक अमरजीत ने बताया कि शनिवार को जाटल रोड स्थित अनाथालय में रहने वाली राधिका, लक्ष्मी और इशा को बुखार हो गया था। तीनों का इलाज चल रहा था। रविवार की रात को पारूल, प्रियंका, सुमन, सारदा, काजल और मीना को बुखार हो गया।
विज्ञापन
सभी नौ बच्चियों को तेज बुखार व खांसी हो गई। उन्होंने इस बारे में बाल विकास विभाग की चेयरपर्सन सुमन सूध को सूचित किया। चेयरपर्सन सुध ने तुरंत एसडीएम को इस बारे में अवगत करवाया। एसडीएम ने अनाथालय में डॉक्टर को भेजने के लिए सिविल सर्जन से बात की। सिविल सर्जन के द्वारा एक डॉक्टर को अनाथालय में भेज दिया गया। लेकिन सोमवार सुबह तक बच्चियों की तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो अनाथालय कर्मी सभी बीमार बच्चियों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। सभी को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया।
जांच में दो बच्चियों सारदा और राधिका में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। दोनों को 101 टैंप्रेचर बुखार और तेज खांसी है। दोनों को सोने में भी काफी दिक्कतें हो रही हैं। बदन और सिर में भी दर्द है।
चिकित्सकों ने दोनों को स्वाइन फ्लू की बी स्टेज में रखा है। जबकि सात बच्चियों को स्वाइन फ्लू के ए ग्रेट में रखा गया है। सभी सात बच्चियों को तेज खांसी, जुकाम और हल्का सिर दर्द है। चिकित्सकों ने सभी सात बच्चियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
स्वाईन फ्लू के लक्षण
-तेज खांसी होना
-जुखाम के साथ-साथ सिर में दर्द
-बदन में दर्द
-सांस लेते वक्त छाती में दर्द
-बुखार होना
-नींद नहीं आना और बेचैनी रहना
वर्जन
उनके पास इलाज के लिए नौ बच्चियों को अनाथालय से लेकर आया गया था। सभी बच्चों को खांसी और जुखाम है। दो बच्चियों की तबीयत अधिक खराब है। दोनों बच्चियों को तेज बुखार, खांसी, जुखाम, छाती में दर्द है। दोनों को स्वाइन फ्लू के बी ग्रेड में रखा गया है। दोनों का इलाज चल रहा है। जबकि अन्य सात बच्चों को खांसी, जुकाम के साथ-साथ सिर दर्द है। सातों बच्चियों को स्वाइन फ्लू के ए ग्रेड में रखा गया है। सभी बच्चियों का इलाज चल रहा है। स्वाइन फ्लू की दोनों ही स्टेजों में ब्लड टैस्ट नहीं होता। बच्चियों की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो जाएगा।
डॉ. वैशाली मलिक, चिक्तिसक सिविल अस्पताल पानीपत
वर्जन
सभी बीमार बच्चियों का इलाज चल रहा है। बच्चियों की बीमारियों के बारे में एसडीएम को सूचित कर दिया गया था। एसडीएम ने सिविल अस्पताल को फोन कर एक चिकित्सक को अनाथालय में भेजने के लिए कहा था। वह अनाथालय में एक चिकित्सक की नियमित ड्यूटी लगाने के लिए एसडीएम से मांग करेगी। बच्चियों के स्वास्थ्य को हल्के में नहीं लिया जाएगा।
सुमन सूध, चेयरपर्सन, बाल विकास कल्याण विभाग पानीपत।