फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   swine flu in 8 patient in haryana, health department alert

8 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि से हड़कंप

Mon, 12 Jan 2015 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 12 Jan 2015 05:20 PM IST
विज्ञापन
swine flu in 8 patient in haryana, health department alert

हरियाणा में स्वाइन फ्लू के अब तक आठ मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। रविवार को विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी सिविल सर्जनों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि राज्य के सभी सिविल सर्जनों को अपने-अपने जिले में एक हेल्पलाइन नंबर भी स्थापित करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि सभी सिविल सर्जनों को अपने-अपने जिले की अस्पतालों में आइसोलेशन (अलग से एक वार्ड) वार्ड स्थापित करने केदिशा निर्देश भी दिए गए हैं और वेंटीलेटर स्थापित करने के लिए कहा गया है, क्योंकि स्वाईन-फ्लू के मरीज को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टेमीफ्लू दवा का पर्याप्त भंडार होने, अपने-अपने जिले में डाक्टरों की एसोसिएशन जैसे कि आईएमए से संपर्क साधने के साथ-साथ निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने स्कूलों में प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करने के लिए कहा गया है। उन्हें कहा जाएगा कि अगर कोई बच्चा संक्रमित हैं तो उसे स्कूल से छुट्टी दी जाए और उस पर निगरानी रखने के लिए कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में मरीज

swine flu in 8 patient in haryana, health department alert

वीडियो कांफ्रेसिंग में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने विभिन्न जिलों के सिविल सर्जन से स्वाइन-फ़्लू के संबंध में तैयारियों व उससे निपटने के लिए किए जा रहे प्रंबंधों की जानकारी ली।

इस दौरान फरीदाबाद के सिविल सर्जन ने बताया कि फरीदाबाद में दो मरीज स्वाइन-फ्लू के पाए गए जिनमें एक मरीज नीलम पाठक को छुट्टी दे दी गई है और वह अब ठीक है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में हैं। वहीं एक अन्य मरीज, जिसकी रिपोर्ट पोजिटिव पाई गई थी, का उपचार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है, परंतु राज्य की स्वास्थ्य टीम इस मरीज के रिश्तेदारों व परिजनों के संपर्क में हैं और पूरी निगरानी रखी जा रही है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास ने बताया कि यह बीमारी ड्रापलेटस के माध्यम से फैलती है और सक्रंमण की संभावना बढ जाती है। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए किसी से हाथ न मिलाएं और गले भी न मिलें।

उन्होंने बताया कि स्वाइन-फ्लू के गंभीर मामलों से निपटने के लिए राज्य के चार अस्पतालों को शामिल किया गया है, जिसमें हिसार के अग्रोहा का मेडिकल कालेज, सोनीपत के खानपुर कलां का मेडिकल कालेज, मेवात का मेडिकल कालेज और रोहतक का पीजीआईएमएस शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed