{"_id":"8560394ab7e2afad782955ed5c43c2e9","slug":"swine-flu-first-case-find-at-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 7 माह के बच्चे को स्वाइन फ्लू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में 7 माह के बच्चे को स्वाइन फ्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू ने चंडीगढ़ में दस्तक दे दी है। कॉलोनी नंबर 4 के सात महीने के बच्चे में स्वाइन फ्लू की पुष्टी हुई है। बच्चे को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
ठंड बढ़ने के साथ ही चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ गया है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। डॉक्टरों के अनुसार खांसी या जुकाम की शिकायत मिलने पर घर पर रहकर आराम करें।
विज्ञापन
आराम नहीं मिलने पर डॉक्टर के पास चेकअप कराएं। डॉक्टरों के मुताबिक इस बार स्वाइन फ्लू का खतरा अधिक रहने की आशंका है। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन के हेल्थ विभाग ने स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन