{"_id":"05f38e72211d3821fba1e81c28aed688","slug":"swine-flu-confirmed-in-panchkula-man-referred-to-pgi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में युवक को स्वाइन फ्लू की पुष्टि, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में युवक को स्वाइन फ्लू की पुष्टि, पीजीआई रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के सेक्टर 19 के एक व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मरीज को 15 फरवरी को अस्पताल में दाखिल किया गया था। स्वाइन फ्लू पुष्टि होने के बाद उसे 17 की दोपहर पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर 19 निवासी 32 वर्षीय पवन में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मरीज को चेस्ट कंजेशन की शिकायत पर 15 जनवरी की शाम जनरल अस्पताल में दाखिल किया गया था। मरीज का सैंपल पीजीआई जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
नाम का आइसोलेशन वार्ड
जनरल अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए बना आइसोलेशन वार्ड सिर्फ नाम का है। यहां मरीजों के लिए माकूल सुविधाएं नहीं है। सूत्रों की माने तो स्वाइन फ्लू को लेकर इस बार मीटिंग तक नहीं की गई है। इसके लिए एक नोडल ऑफिसर नियुक्त किया जाता। अब तक वह भी नियुक्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आइसोलेशन वार्ड में कितनी सुविधाएं होंगी। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सुविधाएं होने का दावा जरूर कर रहे हैं। पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के घर तक नहीं गई।
स्वाइन फ्लू के लक्षण
बुखार, कफ, गले में खराश, डायरिया, उल्टी, सांस लेने में परेशानी।
क्या करें
खांसते और छीकते समय मुंह और नाक को रुमाल से ढकें। अपने नाक, कान अथवा मुंह को छूने से पहले व बाद में अपने हाथ साबुन से धोएं। भीड़भाड़ वाली जगह से बचें। एन्फ्लुएंजा ए जैसे कफ, बहती नाक, छीक एंव बुखार के लक्षणों से प्रभावित व्यक्ति से दूरी बनाएं। अच्छी नींद लें, शारीरिक रूप से सक्रिय रहें।
क्या न करें
हाथ नहीं मिलाएं। गले न लगें अथवा अन्य संपर्क बनाने वाले कार्य न करें। डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा न लें।
वीके बंसल, सिविल सर्जन पंचकूला ने बताया कि सेक्टर 19 के पवन में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।