{"_id":"6308c8bfd6a52776e33f6892","slug":"swine-flu-case-confirmed-in-fatehgarh-sahib-after-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swine flu: पटियाला के बाद फतेहगढ़ साहिब में भी स्वाइन फ्लू की दस्तक, सरकार ने लगाई ये पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Swine flu: पटियाला के बाद फतेहगढ़ साहिब में भी स्वाइन फ्लू की दस्तक, सरकार ने लगाई ये पाबंदी
Fri, 26 Aug 2022 06:53 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 26 Aug 2022 06:53 PM IST
सार
पटियाला के बिलासपुर, सनौरी अड्डा और मंजाल खुर्द में भी अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। पंजाब को पहले ही नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। सूअर या संबंधित सामान को अंतर-जिला और अंतरराज्यीय यातायात पर सख्ती से रोक लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू अब तेजी से बढ़ने लगा है। पटियाला के बाद अब फतेहगढ़ जिले में भी संक्रमण की एंट्री हो गई है। फतेहगढ़ साहिब के मंडोफल और पटियाला के बडूंगर के सुअरों के लिए गए नमूनों में फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके बाद सरकार ने सूबे के सूअर पालकों और व्यापारियों के दूसरे फार्मों व जिलों में जाने पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
पंजाब के पशु पालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल ने पटियाला और फतेहगढ़ साहिब के दोनों गांवों से सुअरों के नमूनों में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि की है। इन गांवों में बीमारी की रोकथाम की खातिर बीमारियों के रोकथाम और नियंत्रण अधिनियम, 2009 और अफ्रीकन स्वाइन फ्लू के नियंत्रण और खात्मे के लिए राष्ट्रीय कार्ययोजना (जून 2020) के अंतर्गत पाबंदी लगाकर इसका पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को हर स्थिति पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी है। मंत्री ने बताया कि इन गांवों से एक किलोमीटर तक का क्षेत्र संक्रमित जोन और 1 से 10 किलोमीटर (9 किलोमीटर) तक का क्षेत्र निगरानी जोन घोषित किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोई भी जिंदा या मरा सूअर (जंगली सूअरों समेत), नॉन-प्रोसेस्ड सूअर का मीट, सूअर पालन फॉर्म या बैकयार्ड सूअर पालन से कोई भी फीड या सामान संक्रमित क्षेत्र से बाहर नहीं ले जाया जाएगा और न ही क्षेत्र में लाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति संक्रमित क्षेत्र से किसी भी सूअर या सूअर उत्पाद को मार्केट में ना लाएगा और ना ही लाने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
तीन गांव पहले ही संक्रमित
इससे पहले पटियाला के बिलासपुर, सनौरी अड्डा और मंजाल खुर्द में भी अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। पंजाब को पहले ही नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। सूअर या संबंधित सामान को अंतर-जिला और अंतरराज्यीय यातायात पर सख्ती से रोक लगाई जा चुकी है।
मंत्री बोले- घातक बीमारी
कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सूअर पालकों से अपील की और कहा कि यह बहुत ही घातक बीमारी है। सरकार अपील करती है कि वह बीमारी की रोकथाम के लिए सरकार को सहयोग दें। उन्होंने कहा कि सूअर पालक दूसरे फार्मों और दूसरे स्थानों पर या जिलों में ना जाएं और सूअरों के लिए खुराक अपने फार्म पर ही तैयार करें।