फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Swaran Singh Salaria to be BJP’s candidate for Gurdaspur by-election

गुरदासपुर उपचुनाव: भाजपा ने भी किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, जानिए

Fri, 22 Sep 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Sep 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Swaran Singh Salaria to be BJP’s candidate for Gurdaspur by-election
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी स्वर्ण सिंह सलारिया - फोटो : File Photo
गुरदासपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्वर्ण सलारिया को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। स्वर्ण सलारिया शुक्रवार को गुरदासपुर में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


सलारिया ने बताया कि वे दोपहर बारह बजे नामांकन पत्र दाखिल करने जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश भाजपा के सभी नेताओं के साथ-साथ सहयोगी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद रहेंगे। बीते दस साल से प्रदेश भाजपा में सक्रिय रहे स्वर्ण सलारिया के लिए यह पहला अवसर है, जब पार्टी ने उन्हें चुनाव में उतारा है। भाजपा सांसद व अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के कारण खाली हुई इस सीट पर टिकट के लिए स्वर्ण सलारिया के साथ-साथ दिवंगत विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना प्रबल दावेदार थीं।
विज्ञापन


दोनों हो दावेदारों ने बीते सप्ताह से दिल्ली में डेरा डाला हुआ था। भाजपा की संसदीय समिति को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा सुझाए गए नामों पर वीरवार को विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने लगभग आधे घंटे तक विचार के बाद स्वर्ण सलारिया के नाम पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप प्रत्याशी समेत पांच लोगों ने भरा नामांकन

Swaran Singh Salaria to be BJP’s candidate for Gurdaspur by-election
आप प्रत्याशी समेत पांच लोगों ने भरा नामांकन - फोटो : अमर उजाला
आप प्रत्याशी समेत पांच लोगों ने भरा नामांकन
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के अनुसार, गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव-2017 के लिए वीरवार को चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस तरह अब तक इस उपचुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों ने कागज दाखिल कर दिए हैं।

वीरवार को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रिटायर्ड मेजर जनरल सुरेश कुमार खजूरिया और उनके कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर उनकी धर्मपत्नी तृप्ता कुमारी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनके अलावा हिंदोस्तान शक्ति सेना पार्टी की ओर से रजिंदर सिंह और मेघ दिशम पार्टी की ओर से संतोष कुमारी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का 22 सितंबर को अंतिम दिन है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed