फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   swami vivekanand life based play in tagore theatre chandigarh

45 मिनट और मंच पर जीवंत हो गई स्वामी विवेकानंद की पूरी लाइफ

Mon, 12 Sep 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 12 Sep 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
swami vivekanand life based play in tagore theatre chandigarh
टैगोर थियेटर में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन - फोटो : अमर उजाला
45 मिनट का नाटक और मंच पर जीवंत हो गई स्वामी विवेकानंद की पूरी लाइफ। खूब तारीफ हुई, जमकर तालियां बजीं। चंडीगढ़ में सेक्टर 18 स्थित टैगोर थिएटर में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास द्वारा राष्ट्रप्रेम उत्सव के अवसर पर स्वामी विवेकानंद नाटक का मंचन किया गया।
विज्ञापन


लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज मुंबई के जाने माने रंगकर्मी मुजीब खान द्वारा निर्देशित इस नाटक को मुंबई बेसड आइडल ड्रामा एंड एंटरटेनमेंट अकादमी के 17 कलाकारों ने पेश किया। नाटक स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित था, जिसमें उनके विचारों से लेकर उनके जन्म और समाधि तक की यात्रा को दिखाया गया। नाटक की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के कथन उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर लो से हुई।
विज्ञापन


नाटक के दूसरे सीन में स्वामी विवेकानंद अपने भक्तों को धर्म-जाति के बंधनों से मुक्त होने का उपदेश देते नजर आए। नाटक में स्वामी विवेकानंद की बचपन की उन सभी बातों को याद किया गया जिसमें बालपन में ही उनके  तेजस्वी होने के प्रमाण मिलते हैं। 45 मिनट की अवधि वाले इस नाटक में मानव सेवा करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे हरियाणा के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी ने अपने संबोधन में रवीन्द्रनाथ टैगोर के उन शब्दों को दोहराया जिसमें वे यह कहते हैं यदि कोई भारत को समझना चाहता है तो उसे विवेकानंद को पढ़ना चाहिए। इसके अलावा कार्यक्रम में बिहार के बक्सर से लोकसभा सांसद अश्विनी कुमार चौबे भी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम में नाटक के साथ-साथ दिल्ली बेसड चित्रकार मनजीत सिंह की 11 पेंटिंग्स भी डिस्प्ले की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed