फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   swami satyamitranand kurukshetra visit and special intervew on shankracharya post

स्वामी सत्यमित्रानंद ने बताया, आखिर क्यों छोड़ा शंकराचार्य का पद?

Sun, 18 Sep 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Sun, 18 Sep 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
swami satyamitranand kurukshetra visit and special intervew on shankracharya post
स्वामी सत्यामित्रानंद का कुरुक्षेत्र दौरा और स्पेशल इंटरव्यू - फोटो : फाइल फोटो
शंकराचार्य का पद छोड़ने वाले स्वामी सत्यमित्रानंद बता रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? रामदेव और योग को लेकर भी काफी कुछ बोले। शंकराचार्य की उपाधि मिलने के बाद उसे छोड़ देने वाले देश के एकमात्र व्यक्ति हैं स्वामी सत्यमित्रा नंद गिरि। वह 1960 में भानपुरा उपपीठ के शंकराचार्य बने थे और 13 वर्षों तक बतौर शंकराचार्य काम किया।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में पहली बार बड़े स्तर पर उनका 85वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। तीन दिनों के इस आयोजन में शामिल होने के लिए वे खुद भी कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां स्वामी सत्यमित्रानंद का कहना है कि निशुल्क या बिना श्रम किसी को कुछ भी नही देना चाहिए। यदि कोई दिव्यांग है तो उससे आधा ही सही लेकिन श्रम कराना चाहिए। बिना श्रम के किसी साधु को भी कुछ नहीं मिलना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शंकराचार्य होने के नाते सभी लोग उनके पैर छूते थे। लेकिन कुछ रूढ़िवादी लोग कोई दलितों को ऐसा करने से रोक देते थे। कई माएं भी पैर नहीं छू सकती थी। मेरा मानना है कि यदि हम दलितों के घर नहीं जा सकते, और यदि हम वहां नहीं गए तो वे लोग ईसाई हो जाएंगे। ऐसी कुछ बातें उस समय थी। इनके चलते मैंने शंकराचार्य का वह पद छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

योग रामदेव का ट्रेडमार्क नहीं है, सभी को करना चाहिए

swami satyamitranand kurukshetra visit and special intervew on shankracharya post
स्वामी सत्यामित्रानंद का कुरुक्षेत्र दौरा और स्पेशल इंटरव्यू - फोटो : फाइल फोटो
शनिवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने शंकराचार्य पद छोड़ने के कारण सहित अन्य मुद्दों और पहलुओं पर भी खुलकर बातें की। ब्रह्मसरोवर केपास स्थित जयराम धर्मशाला में शनिवार को दोपहर पत्रकारों से रूबरू पूर्व शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज ने कहा कि योग रामदेव का ट्रेडमार्क नहीं है। न ही किसी धर्म विशेष का है। इसे सभी को करना चाहिए।

कनार्टक और तमिलनाडु के बीच पानी विवाद पर स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज ने कहा कि नदी परमात्मा ने बनाई। इसका पानी न कर्नाटक का न तमिलनाडु का हो सकता है। नहर भी न पंजाब की न हरियाणा की। अपने सुख का थोड़ा त्याग करके दूसरों को भी खुशी देनी चाहिए। गांधी, सावरकर सहित अन्य लोगों ने उस वक्त सिर्फ भारत के लिए काम किया था।

लोगों को भी प्रांतों में नहीं बंटना चाहिए। ऐसा करेंगे तो स्वार्थी माने जाएंगे हम एक ही देश के हैं। स्वामी ने कहा कि कुरुक्षेत्र ऐसी भूमि है जिसे भगवत गीता के कारण पूरा संसार जानता है। गीता जातिगत नहीं है, वैश्विक है, सारे संसार के कल्याण के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने का काम विश्व में सबसे पहले भगवान कृष्ण ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed