फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suveen chawla_jazzyb_jatt risky_punjabi movie

सुरवीन संग एक्शन और कॉमेडी दिखाएगा 'जट्ट रिस्की'

Tue, 24 Dec 2013 12:37 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Dec 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
suveen chawla_jazzyb_jatt risky_punjabi movie
अब आपको जट्ट रिस्की में एक्शन और कॉमेडी का नया अंदाज देखने को मिलेगा। यह फिल्म सबलाइम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही है। इसे प्रोड्यूस किया है सुखविंदर चीमा ने।
विज्ञापन


जट्ट रिस्की से डायरेक्शन की शुरुआत कर रहे आर राजा ने कहा कि यह फिल्म अन्य पंजाबी फिल्मों से अलग हटकर होगी। इसकी आधी शूटिंग हो चुकी है। फिल्म की रिलीज मई 2014 में होगी।
विज्ञापन


आर राजा ने बताया कि जट्ट रिस्की में जैजी बी, सुरवीन चावला, बिन्नू ढिल्लों, बीएन शर्मा, जसविंदर भल्ला के साथ बॉलीवुड के एक्टर संजय मिश्रा और सरदार सोही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जैजी की यह पहली फिल्म है जिसमें वे अकेले हीरो हैं। आर राजा ने कहा कि जैजी बी काम के मामले में अनुशासित हैं।

उन्होंने कहा कि जट्ट रिस्की के लिए बैंकॉक में टाइगर टैंपल और थाईलैंड में शूट किया गया।

उन्होंने कहा कि बैंकॉक में किया गया यह वीडियो शूट सबसे जबरदस्त होगा।

फिल्म में बालीवुड के एक्शन मास्टर परवेज शेख के काम उल्लेखनीय है।

डायरेक्शन आसान काम नहीं
आर राजा ने कहा कि फिल्म डायरेक्शन आसान काम नहीं है। पहली बात कहानी, उसके डायलॉग और फिर शूट करने के लिए सारी तस्वीर पहले आंखों के आगे तैरनी चाहिए।

उसके बाद ही पिक्चराइजेशन अच्छा होता है। उन्होंने कहा कि हाल में देखा गया कि एक ही आर्टिस्ट कई फिल्मों में दिखाई देते हैं। अब दौर चला है बॉलीवुड के कलाकारों का।

इससे इंडस्ट्री को नई दिशा मिल सकती है। इसके अलावा स्टोरी में सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि कई दूसरे एंगल भी होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed