{"_id":"5ad84ebc4f1c1b9f098b5532","slug":"suspicious-movement-detected-near-pathankot-airforce-station-tight-security-heightened","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट एयरबेस के पास सेना की वर्दी में दिखे हथियारबंद 3 संदिग्ध, पंजाब में हाईअलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट एयरबेस के पास सेना की वर्दी में दिखे हथियारबंद 3 संदिग्ध, पंजाब में हाईअलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
तलाशी अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन के पास वीरवार सुबह तीन हथियारबंद संदिग्ध देखे गए, जिसके बाद पुलिस विभाग और सेना में हड़कंप मच गया। आनन फानन में प्रदेश भर में हाईअलर्ट जारी किया गया। सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जगह-जगह नाके लगाकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
आईजी बॉर्डर जोन एसपीएस परमार ने बताया कि पिछले 3-4 दिनों में पठानकोट में संदिग्ध देखे जा रहे हैं। हालांकि, सर्च अभियान चलाया गया और उसमें कुछ नहीं मिला। उसके बावजदू हिमाचल, जम्मू और अन्य राज्यों की तरफ से आने जाने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है।
बता दें कि दो तीन पहले बमियाल सेक्टर में भी संदिग्ध देखे गए थे। वे भी आर्मी की वर्दी में थे और उनके हथियार थे। एक प्रत्यक्षदर्शी मस्कीन अली ने उनके बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने मस्कीन से लिफ्ट ली थी, लेकिन रास्ते में शक होने के चलते वह गाड़ी छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन
फिर उसकी गाड़ी कुछ दूर एक गांव के पास मिली थी। तलाश की गई, लेकिन संदिग्धों संबंधी कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। लेकिन तब से पंजाब पुलिस और बीएसएफ सर्तक हो गई और प्रदेश भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी कर दिए गए।