फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suspended MP Gandhi will go court against AAP leaders

'डिक्टेटर हैं केजरीवाल, इस्तीफा नहीं दूंगा, सुप्रीम कोर्ट जाऊंगा'

Tue, 01 Sep 2015 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Tue, 01 Sep 2015 08:23 AM IST
विज्ञापन
suspended MP Gandhi will go court against AAP leaders

अरविंद केजरीवाल डिक्टेटर हैं। आप इज अरविंद एंड अरविंद इज आप। पार्टी अरविंद के इशारे पर ही चल रही है। यह कहना है निलंबित किए गए सांसद धर्मवीर गांधी का। वे कहते हैं कि अरविंद डिक्टेटर की तरह बिना पक्ष सुने फैसला सुना देते हैं।

विज्ञापन


योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के केस में भी ऐसा ही हुआ था। मैं इस्तीफा नहीं दूंगा। सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा। वकील से बात हो गई है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह सब कहा।
विज्ञापन

अकालियों के साथ मिलकर खत्म करना चाहते हैं आप

suspended MP Gandhi will go court against AAP leaders

गांधी ने कहा कि नका नई पार्टी के गठन का फिलहाल कोई विचार नहीं है और न ही उन्होंने योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण से कोई संपर्क किया है। वह इस्तीफा नहीं देंगे, बल्कि आप में रहकर ही लड़ाई लड़ेंगे। पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनावों में पार्टी के ईमानदार व निष्ठावान उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे, ताकि अकाली-भाजपा व कांग्रेस जैसी भ्रष्ट पार्टियों को सत्ता से दूर रखा जा सके।

धर्मवारी गांधी पटियाला से आप के सांसद हैं और उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। इससे नाराज गांधी ने राष्ट्रीय अनुशासनात्मक कमेटी के दो सदस्यों दलीप पांडे और दीपक बाजपेयी ने आरोप लगाए और उन्हीं के खिलाफ वे कोर्ट जाएंगे। गांधी कहते हैं कि दोनों सदस्यों ने गांधी और खालसा पर अकालियों से मिलकर पंजाब में आप को खत्म करने की साजिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed