{"_id":"5700ac104f1c1b130bc810cc","slug":"suspected-man-gurdaspur-suspected-man-pathankot-terror-attack-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः गुरदासपुर में दिखे 7 हथियारबंद संदिग्ध, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः गुरदासपुर में दिखे 7 हथियारबंद संदिग्ध, लोगों में दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:07 AM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर में संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस अफसरों के हाथ-पैर उस समय फूल गए, जब गुरदासपुर में कॉलेज के पास सात हथियारबंद संदिग्धों को देखा गया। पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के बाद में संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने की अफवाहों का बाजार गर्म था।
करीब डेढ़-दो महीने से इन अफवाहों पर अंकुश लगा था। शुक्रवार की रात फिर से गुरदासपुर-दीनानगर के हाईवे स्थित बेअंत इंजीनियरिंग कालेज के पास आम के बाग में सात हथियार बंद संदिग्ध व्यक्ति गए। संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी तुरंत हरकत में आ गए और पूरे इलाके को सील करके सर्च अभियान शुरू कराया।
पुलिस के अनुसार सेवानिवृत्त सैनिक सतबीर कुमार का कहना है कि जब वह बरियार अड्डे से वापस अपने घर जा रहा था कि उसने पास में पड़ते आम के बाग में सात लोगों को ट्रक से उतरते देखा। उनके हाथ में एके 47 रायफल और 9 एमएम के पिस्तौल थे।
विज्ञापन
सतबीर ने कहा कि वह लोग बोले इसे कुछ नही कहना, यह एक आम नागरिक है। इसके बाद वह लोग जंगल में चले गए। इसके बाद सतबीर ने गांव के सरपंच को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
गुरदासपुर में संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मामले की सूचना पुलिस अफसरों को दी गई। सूचना मिलते ही डीआईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह, एसएसपी जगदीप सिंह हुंदल, एसपी हेड क्वार्टर प्रदीप मलिक, कई थानों के एसएचओ पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 10 किलोमीटर के एरिया की घेराबंदी कर दी।
इसके साथ ही बेअंत इंजीनियरिंग कालेज को हास्टल में रह रहे विद्यार्थियों और क्वार्टरों में रह रहे स्टाफ की सुरक्षा बढ़ा दी। शनिवार की सुबह आठ बजे फिर से आम के बाग और आसपास के गांवों में सर्च अभियान चलाया गया। देर शाम तक सर्च अभियान जारी था।
एसएसपी जगदीप सिंह हुंदल के अनुसार सतबीर सिंह शराब पीने का आदि है और काफी समय दिमागी तौर पर भी परेशान है। इसकी दवा भी चल रही है। इसके बावजूद पिछले हालातों को देखते हुए घटना को हलके में नही लिया जा रहा। अभी कुछ कहा नही जा सकता। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा की इसमें कितनी सच्चाई है।