फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   suspected bag in dmu, suspected bag found in train, dmu train, pathankot, punjab

बैग के बाद ट्रेन में बम की सूचना पर हड़कंप, जम्मू जाने वाली ट्रेनें रोकी

Mon, 18 Apr 2016 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Mon, 18 Apr 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
suspected bag in dmu, suspected bag found in train, dmu train, pathankot, punjab
जालंधर से हिमाचल जा रही डीएमयू में मिला संदिग्‍ध बैग - फोटो : फाइल फोटो
जालंधर से पठानकोट जाने वाली डीएमयू गाड़ी संख्या 74901 की बोगी नंबर 11596 में संदिग्ध सामान से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्रियों की सूचना पर कंदरोड़ी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक लाल सिंह ने ट्रेन रोक दी और इसकी जानकारी आरपीएफ, जीआरपी पठानकोट, पंजाब व हिमाचल पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध सामान के साथ पूरी ट्रेन की जांच कराई। संदिग्ध सामान से कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। इस पर करीब तीन घंटे बाद ट्रेन को पठानकोट के लिए रवाना किया गया। जांच के दौरान यात्रियों को ट्रेन से काफी दूर कर दिया गया। 
विज्ञापन


कंदरोड़ी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक लाल सिंह के मुताबिक यात्रियों ने पुलिस को बताया कि घियाला रेलवे स्टेशन पर एक महिला व पुरुष सामान सहित डीएमयू ट्रेन में सवार हुए थे। दोनों ने सामान छोड़कर घियाला में ही उतर गए। ट्रेन जैसे ही कंदरोड़ी रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तो सामान से कुछ आवाज सुनाई दी। इसके चलते वह घबरा गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन को अधीक्षक को दी। ट्रेन में संदिग्ध सामान से आवाज आने की सूचना मिलते की यात्रियों में अफरातफरी मच गई और सभी ट्रेन से उतर आए। 
विज्ञापन

डीएसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि डीएमयू ट्रेन जालंधर रेलवे स्टेशन से सुबह 8:50 पठानकोट के लिए चली थी। ट्रेन कंदरोड़ी रेलवे स्टेशन पर सुबह 11:35 बजे पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच ट्रेन में में कोई संदिग्ध सामान होने की सूचना मिली। इस पर वह  पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। इस दौरान  2:15 बजे तक  बम निरोधक दस्ते का इंतजार किया गया। इसी बीच करीब 2:30 बजे दीनानगर रेलवे स्टेशन से स्टेशन अधीक्षक का कंदरोड़ी रेलवे स्टेशन पर फोन आया कि डीएमयू ट्रेन में महिला सुरिंद्र कौर का सामान रह गया है। इस पर पुलिस अफसरों ने पार्टियों ने राहत की सांस ली। उन्होंने उक्त सामान को ट्रेन से बाहर निकलवाया और जांच करने के बाद सामान हिमाचल पुलिस के सपुर्द कर दिया। डीएसपी ने बताया बैग, गिफ्ट एवं अटैची में किसी प्रकार का कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। यह सारा सामान हिमाचल पुलिस के डीएसपी महिंद्र मंहास के सपुर्द कर दिया गया है। 


रास्ते में रोकी गईं कई ट्रेनें
डीएमयू ट्रेन करीब तीन घंटे तक कंदरोड़ी रेलवे स्टेशन पर रुके रहने के चलते यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा जम्मू से चलकर अहमदाबाद, कटरा से चलकर मुंबई जाने वाली स्वराज सुपरफास्ट, इंदौर से जम्मू जाने वाली मालवा एक्सप्रेस, मुंबई से चलकर कटरा जाने वाले सर्वोदय सुपरफास्ट एवं अन्य ट्रेनों विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोके रखा गया। जांच के बाद डीएमयू को गंतव्य पठानकोट रवाना किया गया। गौरतलब है कि पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद संदिग्ध सामान मिलने की यह चौथी घटना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed