{"_id":"5e69b9df8ebc3eeb314f4962","slug":"suspect-patient-of-corona-virus-in-patiala-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में कोरोना का संदिग्ध मरीज आया, आइसोलेशन वार्ड में दाखिल, दो की रिपोर्ट नेगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में कोरोना का संदिग्ध मरीज आया, आइसोलेशन वार्ड में दाखिल, दो की रिपोर्ट नेगेटिव
Thu, 12 Mar 2020 09:56 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 12 Mar 2020 09:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के बाद पटियाला में कोरोना वायरस का एक नया संदिग्ध केस सामने आया है। फिलहाल यह मरीज सरकारी राजिंदरा अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल है। उसकी रिपोर्ट अभी दिल्ली से आनी है, जबकि दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव रही है। जिसके बाद इन दोनों संदिग्धों को राजिंदरा अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में साउथ कोरिया से लौटे एक व्यक्ति को दाखिल कराया गया था। यह व्यक्ति पटियाला के निकटवर्ती कस्बा बहादुरगढ़ का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति जुकाम व बुखार होने पर दवा लेने एक निजी चिकित्सा संस्थान गया था, वहीं से राजिंदरा अस्पताल भेजा गया।
लेकिन इस संदिग्ध मरीज के ब्लड सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव रही है। इसी तरह से दुबई से लौटे एक संदिग्ध मरीज की ब्लड सैंपल रिपोर्ट भी नेगेटिव रही है। जिस कारण इन दोनों संदिग्ध मरीजों को राजिंदरा अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। लेकिन एक नया संदिग्ध मरीज सामने आया है। जो फिलहाल सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल है। इसकी जांच रिपोर्ट का दिल्ली से आने का इंतजार है।

ऑस्ट्रेलियन दंपती सहित दुबई से आए चार लोगों को कोरोना नहीं
पंजाब में कोरोना का एक पॉजीटिव मरीज सामने आया। उसके बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज अमृतसर में स्थित स्वाइन फ्लू इंफ्लुएंजा लैब में चार अन्य संदिग्धों की रिपोर्ट आ चुकी है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संभावना के चलते इस लैब में चारों के ब्लड सैंपल की जांच की गई थी। इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसका मतलब ये कि संदिग्ध कोरोना से संक्रमित नहीं हैं।