फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sushma Group owners and six others booked for fraud in the name of investment

Chandigarh News: निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, सुषमा ग्रुप के मालिकों सहित छह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Tue, 28 Apr 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Sushma Group owners and six others booked for fraud in the name of investment
जीरकपुर। निवेश के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में जीरकपुर थाना पुलिस ने सुषमा ग्रुप के मालिकों सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में बिंदर पाल मित्तल, भरत मित्तल, प्रतीक मित्तल, करमजीत सिंह, गुरजीत सिंह और अन्य शामिल हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई खड़ड़ निवासी सतिंदर पाल सिंह की शिकायत और डीएसपी सिटी-2 की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उन्हें सुषमा इम्पीरिया और सुषमा प्रेस्टाइन प्रोजेक्ट में निवेश के लिए प्रेरित किया था। आरोप है कि
कॉमर्शियल यूनिट और अन्य प्रॉपर्टी के नाम पर एमओयू, एग्रीमेंट-टू-सेल और अलॉटमेंट लेटर जारी कराए गए। निवेश के बदले हर महीने तय रिटर्न देने और छह साल में कब्जा देने का भरोसा दिया गया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि शुरुआत करीब दो साल तक तय रिटर्न दिया गया, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया। आरोप है कि 2024 में प्रोजेक्ट में देरी का हवाला देकर नया एमओयू साइन कराया गया और बाद में पता चला कि मासिक रिटर्न की राशि लगभग आधी कर दी गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यह सब बिना जानकारी दिए धोखे से कराया गया। साथ ही प्रोजेक्ट भी अब तक अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन

न कब्जा दिया गया और न मूल राशि लौटाई गई। डीएसपी सिटी-2 की जांच में शिकायतकर्ता के आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया। जांच रिपोर्ट में आरोपियों पर सोची-समझी साजिश के तहत ठगी करने की बात सामने आने के बाद धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज करने की सिफारिश की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जीरकपुर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ सतींद्र सिंह का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान नए तथ्य सामने आने पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के विदेश भागने की आशंका जताकर उनके पासपोर्ट जब्त करने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed