फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sushil won third prize in Swachha Bharat Summer Internship Scheme

कुरुक्षेत्र के सुशील कुमार ने हरियाणा का नाम किया रोशन, राष्ट्रीय स्तर पर जीता तृतीय पुरस्कार

Thu, 04 Oct 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Oct 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
Sushil won third prize in Swachha Bharat Summer Internship Scheme
स्वच्छ भारत अभियान - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के छात्र सुशील कुमार को ‘स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप योजना’ के तहत राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय पुरस्कार मिला है। हरियाणा उच्चत्तर शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ज्योति अरोड़ा ने सुशील कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से विधि विभाग के होनहार छात्र सुशील कुमार को ‘स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप योजना’ के अंतर्गत केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वच्छ भारत के उनके स्वप्न को साकार करने हेतु भारत सरकार ने 25 मई 2018 को उच्चतर शिक्षा के युवा विद्यार्थियों के माध्यम से स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप स्कीम शुरू की थी। इस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को एक इंटर्न के रूप में, अपने नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में, गोद लिए गए गांव में 100 घंटे का स्वच्छता अभियान एक प्रोजेक्ट के रूप में शुरू करना था। 
विज्ञापन


इसके तहत विभिन्न स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ रहने के तौर तरीकों से वाकिफ करवाते हुए एक चुने हुए खास प्रोजेक्ट पर काम करना था। 100 घंटे के इंटर्नशिप प्रोजेक्ट के पूर्ण होने के उपरांत इसकी रिपोर्ट भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई वेबसाइट पर अपलोड करवानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत जहां पूरे भारत से 98172 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया, वहीं अकेले हरियाणा प्रदेश से 10112 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया, जो कि पूरे भारत में से प्रथम स्थान पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed