फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Survey on Notbandi will NSUI, Rahul Gandhi will be assigned to Report

नोटबंदी पर NSUI करेगी सर्वे, राहुल गांधी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Mon, 02 Jan 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Survey on Notbandi will NSUI, Rahul Gandhi will be assigned to Report
नोटबंदी - फोटो : अमर उजाला

‘नोटबंदी पूरी तरह से बीजेपी सरकार का लोगों के साथ धोखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 दिन में लोगों की कैश को लेकर दिक्कतें खत्म करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी भी अपने पैसे के लिए लोग घंटों एटीएम और बैंकों की लाइनों में खड़े होना पड़ रहा है।’ 

विज्ञापन


यह बात सोमवार को एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव और चंडीगढ़ प्रभारी सुरजीत भरमोरी ने पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्टूडेंट सेंटर पर आयोजित प्रेस वार्ता में कही। इस मौके पर एनएसयूआई के युवा नेता मनोज लुबाणा, दीपक और चंदन राणा भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन


सुरजीत भरमोरी ने कहा कि एनएसयूआई ने मंगलवार से देश भर के शहरों में एक सर्वे करने का फैसला लिया है। कार्यकर्ता सभी एटीएम पर जाकर लोगों की दिक्कतों पर रिपोर्ट तैयार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

150 कार्यकर्ताओं की टीमें एक हफ्ते तक करेंगी सर्वे

Survey on Notbandi will NSUI, Rahul Gandhi will be assigned to Report
Rahul gandhi - फोटो : AmarUjala

सर्वे की रिपोर्ट आगामी 8 जनवरी को राहुल गांधी को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्वे की रिपोर्ट के बाद एनएसयूआई नोटबंदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी। 

पंजाब विधानसभा चुनाव में पंजाब यूनिवर्सिटी के युवाओं को टिकट देने और कुछ को नहीं देने के सवाल पर सुरजीत ने कहा कि चुनाव में टिकट कैंडीडेट के उस क्षेत्र में पकड़ और उसके अनुभव को ध्यान में रखकर दी जाती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं को राजनीति में आने का पूरा मौका देती है। उन्होंने बताया कि वह खुद एक साधारण परिवार से हैं, लेकिन उन्हें एनएसयूआई में राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस मौके पर युवा नेता मनोज और दीपक ने बताया कि चंडीगढ़ में मंगलवार से सर्वे का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस काम के लिए 100 से 150 एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की 12 से 15 टीमें बनाई जाएंगी और एक हफ्ते के भीतर सर्वे का काम पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed