सर्वे: पति कैसा हो? युवतियों की सोच चौंकाने वाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मार्केट है पैकेजिंग की...तो भला विवाह का सेगमेंट इससे कैसे वंचित रहता। एक सर्वे में युवतियों की सोच का खुलासा हुआ है।
अब लड़कियों को भी ऐसा पति चाहिए, जिसकी मोटी सैलरी हो। बॉलीवुड स्टाइल का लुक हो। दुनिया की चकाचौंध के हिसाब से ढला हो। ये सारी खूबियां हैं तो समझो रिश्ता पक्का। एक सर्वे में इस तरह का दावा किया गया।
मैच मेकिंग कंसल्टेंसी वेडिंग विश ने एक होटल में इस सर्वे की जानकारी दी। कंसल्टेंसी कंपनी की डायरेक्टर अदिति बी. सिंगला ने बताया कि उन्होंने ट्राइसिटी के करीब दस हजार लोगों में सर्वे कराया था, जिसमें बताया गया कि आज परफ्ेक्ट लाइफ पार्टनर तलाशना सबसे मुश्किल काम है। सबकी अपनी लिस्ट होती है।
इसके हिसाब से पार्टनर ढूंढना अब परिवार के सदस्यों के भी वश की बात नहीं रही। इसलिए लोग अधिकतर मैच मेकिंग कंसल्टेंसी के पास आते हैं। उनके पास जो वरीयता आती है, उसमें लड़कियां पहले जात-पात, धर्म और बाद में दूल्हे के फैमिली बैकग्राउंड की पड़ताल करती हैं। अब वक्त के साथ समाज भी बदल रहा है। ऐसे में उनके परिवार वाले भी पहली वरीयता में लड़के की कमाई देखते हैं। अब पुराने तरीके पर वर या वधू तलाशना उतना कारगर साबित नहीं हो रहा है।
ऑनलाइन पोर्टल पर होती है मुश्किल
ऑनलाइन मैट्रिमोनियल पोर्टल पर पार्टनर सर्च करने में सबसे बड़ी परेशानी एक दूसरे की विश्वसनीयता जानने की होती है। कई बार लोग गलत या झूठी सूचनाएं अपलोड कर देते हैं। उनकी सच्चाई का कहीं से वेरीफिकेशन भी नहीं हो पाता है। इसमें वित्तीय स्थिति से लेकर पारिवारिक बैकग्राउंड तक की समस्त जानकारी का सही पता नहीं लग पाता है।
एनआरआई को चाहिए पढ़ी-लिखी दुल्हन
पंजाब में अधिकांश पेरेंट्स अपनी बेटियों के लिए एनआरआई दूल्हे की तलाश में रहते हैं। वहीं, एनआरआई अपने बेटों के लिए पढ़ी-लिखी दुल्हन चाहते हैं, ताकि शादी के बाद विदेश में नौकरी भी कर सके। पंजाब में अमृतसर, जालंधर, पटियाला, लुधियाना जैसे शहरों में एनआरआई दूल्हों की काफी डिमांड रहती है।