{"_id":"6467db1800ec522fb5046e83","slug":"surrounded-by-allegations-of-corruption-ias-vijay-dahiya-became-ill-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भ्रष्टाचार के मामले में फंसे आईएएस विजय दहिया बीमार, पत्र लिखकर कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भ्रष्टाचार के मामले में फंसे आईएएस विजय दहिया बीमार, पत्र लिखकर कराया अवगत
Sat, 20 May 2023 01:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 20 May 2023 01:54 AM IST
सार
एंटी करप्शन ब्यूरो ने भी दहिया को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा था, यहां पर भी दहिया ने अपना मेडिकल भेजा है।
विज्ञापन
पत्र (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
हरियाणा कौशल विकास मिशन के मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे आईएएस विजय दहिया बीमार हो गए हैं। दहिया ने मुख्य सचिव कार्यालय को पत्र लिखकर इस बारे में अवगत कराया है। दहिया ने मुख्य सचिव कार्यालय से यह भी अपील की है कि इस मामले में एसीबी की जो भी आगामी कार्रवाई होगी, वो मुख्य सचिव की अनुमति लेने के बाद ही होगी।
विज्ञापन
वहीं, एंटी करप्शन ब्यूरो ने भी दहिया को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा था, यहां पर भी दहिया ने अपना मेडिकल भेजा है। गौर हो कि 20 अप्रैल को हुए रिश्वत के खुलासे के बाद से ही दहिया भूमिगत चल रहे हैं। दहिया खुद को बेकसूर बता रहे हैं, जबकि एंटी करप्शन ब्यूरो इस मामले के साथ-साथ अन्य मामलों में भ्रष्टाचार की कड़ी जोड़ रही है।
विज्ञापन