{"_id":"58d7fa904f1c1bfc2f1a3992","slug":"surprise-cook-contest-chef-sanjeev-kapoor-harminder-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरप्राइज कुक प्रतियोगिता: शेफ संजीव कपूर प्रतियोगिता के जज, विनर बने हरमिंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरप्राइज कुक प्रतियोगिता: शेफ संजीव कपूर प्रतियोगिता के जज, विनर बने हरमिंदर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 26 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
सरप्राइज कुक प्रतियोगिता के विनर बने हरमिंदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और टाटा संपन्न ने रविवार को चंडीगढ़ में पहली संपन्न सरप्राइज कुक ऑफ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी पत्नियों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मास्टर शेफ संजीव कपूर और उनकी पत्नी अलयोना कपूर ने निभाई। प्रतियोगिता के विजेता मोहाली के हरमिंदर सिंह बने। उन्होंने संगम बेसन दाल का रेसिपी बनाकर निर्णायकों को दिल जीत लिया। दूसरा स्थान चंडीगढ़ के शमशेर सिंह को खांडवी के लिए मिला। तीसरे स्थान पर पंचकूला के अनिल पुंज रहे। उन्होंने जौनपुर की पारंपरिक रेसिपी खरड़ा तैयार की।
हरमिंदर सिंह
संपन्न सरप्राइज कुक ऑफ प्रतियोगिता के विजेता हरमिंदर सिंह पीटीसी पंजाब सुपर शेफ के टॉप पांच में रह चुके हैं। मोहाली सेक्टर 70 के रहने वाले हरमिंदर केटरिंग का बिजनेस करते हैं। इससे पहले उनका ट्रांसपोर्ट का काम था। खाना बनाने के शौकीन हरमिंदर रुटीन की रेसिपी को ट्विस्ट देकर नया रुप देते हैं। उनकी बेटियां उनके हाथ का बना खाना ही पसंद करती हैं। प्रतियोगिता में संगम बेसन दाल का रेसिपी बनाने वाले हरमिंदर नॉन वेज बहुत शौक से बनाते हैं। उनकी पत्नी अमनप्रीत के मुताबिक हरमिंदर से बेहतर चाय कोई नहीं बना सकता।
शमशेर सिंह
शौकिया खाना बनाने वाले शमशेर ने प्रतियोगिता के लिए खांडवी रेसिपी को चुना। शमशेर के मुताबिक ये रेसिपी चुनने का कारण बनने में आसान और हेल्दी होना है। चंडीगढ़ के बिजनेसमैन शमशेर सिर्फ वाइफ और बच्चों के लिए ही खाना बनाते हैं। उनकी बेटी को फिश पसंद है वहीं वाइफ को मशरूम और स्प्रिंग रोल भाते हैं। साउथ इंडियन खाने के शौकीन शमशेर उपमा और उत्तपम बना लेते हैं।

खाने में यह ढूंढो कि अच्छा क्या है...
सरप्राइज कुक प्रतियोगिता के विनर बने हरमिंदर
- फोटो : अमर उजाला
अनिल पुंज
रेडियो में अनाउंसर अनिल अपने पिता को सबसे बेहतरीन कुक मानते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए खरड़ा रेसिपी बनाई। खरड़ा जौनपुर की पारंपरिक रेसिपी है। अनिल मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से हैं। उन्होंने खरड़ा अपने कॉलेज फ्रेंड की मम्मी से सीखी है। अनिल अब पंचकूला में रहते हैं। उन्हें सभी क्यूजिन पसंद है, बस उसमें जायका होना चाहिए। वे खाना बनाने के शौकीन हैं। उनके मुताबिक खाना पकाने के गुण उनमें उनके पिता से मिले हैं।
खाने में यह ढूंढो कि अच्छा क्या है...
संजीव कपूर कुकिंग की दुनिया का जाना पहचाना नाम हैं। उनकी दुनिया खाने के इर्द गिर्द घूमती हैं और उनकी बातें भी। दुनिया भर के लोग उनके खाने के दीवाने हैं और उन्हें अपनी पत्नी के हाथ का डोसा, मां के हाथ के कढ़ी चावल और सास के हाथ के बने थालीपीठ खूब पसंद है। विदेशी मसालों से इतर संजीव भारतीय मसालों को खूब प्रमोट करते हैं। कहते हैं कि खाने में यह ढूंढो कि अच्छा क्या है। हर मसाले का टेस्ट अलग है। यही अलहदापन खाने को अलग स्वाद देता है।
खाना वेस्ट करना ठीक नहीं
इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के सवालों के जवाब भी दिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि मशरूम को काटने के बाद पानी में मैदा घोलें और उसमें मशरूम को डिप करें। इससे वह काला नहीं पड़ेगा, हालांकि इसे ज्यादा देर पकाने पर इसका रंग बदलने लगता है। इसी दौरान वे खाना वेस्ट किए जाने के सवाल पर गंभीर हुए और उन्होंने कहा कि खाना वेस्ट करना सही नहीं है और अगर कोई खाना बचाने के लिए कोई मुहिम शुरू करता है तो वे इसमें सहयोग देने का तैयार हैं।

चंडीगढ़ की बात ही निराली
सरप्राइज कुक प्रतियोगिता के विनर बने हरमिंदर
- फोटो : अमर उजाला
बीवी के लिए पाव भाजी मार्टिनी
कार्यक्रम के दौरान संजीव ने अपनी पत्नी अलयोना के लिए पाव भाजी मार्टिनी बनाई। ये पाव भाजी ही थी लेकिन मार्टिनी गिलास में डाली गई तो नाम हो गया पाव भाजी मार्टिनी। इसके अलावा उन्होंने चुकंदर का सलाद और किन्नुआ का पुलाव बनाया।
उबले चावल को चावल ए उबाल कहिए जनाब...
संजीव के मुताबिक बेहतर खाना बनाना जितना जरूरी है उतना ही महत्वपूर्ण उसका डिसप्ले भी है। खाना सिंपल ही बनाओ लेकिन उसे कोई भी यूनिक नाम दो तो रेसिपी की वेल्यू बढ़ जाएगी।
चंडीगढ़ की बात ही निराली
मास्टर शेफ और उनकी पत्नी सिटी ब्यूटीफुल के दीवाने हैं। संजीव के मुताबिक अलयोना एयरपोर्ट से निकलते ही बोलीं कि सारे शहर ऐसे क्यों नहीं होते। संजीव को चंडीगढ़ की सफाई और हरियाली खूब पसंद आई।
पीएम की फूड डिप्लोमेसी
संजीव कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक विदेश दौरे पर गए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उन्होंने खाने और पॉलिटिक्स पर डिस्कस किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने उन्हें लाल मिर्च पाउडर के एक नुस्खे के बारे में भी बताया।