{"_id":"6ac6ab4c53ccbd842f025fff","slug":"demand-for-appointment-of-a-regular-commissioner-for-abohar-municipal-corporation-chandigarh-news-c-16-1-knl1001-1144048-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अबोहर निगम में नियमित कमिश्नर नियुक्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अबोहर निगम में नियमित कमिश्नर नियुक्त करने की मांग
विज्ञापन
अबोहर निगम में नियमित कमिश्नर नियुक्त करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अबोहर नगर निगम में नियमित एवं पूर्णकालिक कमिश्नर की नियुक्ति का मुद्दा अखिल भारतीय महापौर परिषद की 118वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में प्रमुखता से उठा। अबोहर की महापौर पूजा वधवा ने बताया कि उनके पदभार संभालने के बाद से निगम में नियमित कमिश्नर नियुक्त नहीं किया गया है। फिलहाल अतिरिक्त प्रभार के सहारे कामकाज चल रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यों के साथ विकास और जनसुविधाओं से जुड़े काम प्रभावित हो रहे हैं।
महापौर ने राजनीतिक भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि वह सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी से अलग दल से निर्वाचित हैं, इसलिए नियमित कमिश्नर की नियुक्ति नहीं की जा रही। संगठन के महासचिव आशुतोष वार्ष्णेय ने मामले को पंजाब के राज्यपाल के समक्ष उठाने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द नियुक्ति नहीं हुई तो परिषद सामूहिक रूप से मुद्दा उठाकर पंजाब सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।