फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shivalik School receives bomb threat; nothing found during search.

Chandigarh News: पीयू में सिंगल यूज प्लास्टिक कप पर रोक के निर्देश

Thu, 08 Oct 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Shivalik School receives bomb threat; nothing found during search.
चंडीगढ़। प्रशासन के पर्यावरण विभाग ने पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में सिंगल यूज प्लास्टिक और डिस्पोजेबल प्लास्टिक कप के इस्तेमाल पर लगी रोक को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने यूनिवर्सिटी के सभी मेस, कैंटीन, दुकानों, विभागों और अन्य संस्थानों को इन कपों का इस्तेमाल बंद करने को कहा है।
विज्ञापन

स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन सत्थ ने 12 मई को यूनिवर्सिटी प्रशासन के सामने यह मुद्दा उठाया था। संगठन ने कैंपस में प्लास्टिक और डिस्पोजेबल कपों पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की थी। संगठन का कहना था कि इन कपों में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक और अन्य रसायनों से पर्यावरण के साथ स्वास्थ्य को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस में ऐसे कपों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की अधिसूचना जारी की थी। अब प्रशासन के नए निर्देशों से इस रोक को और सख्ती से लागू करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed