{"_id":"5faef25d8ebc3eefb700bcf6","slug":"surjit-murder-case-still-unsolved-gangster-budda-sent-to-jail-chandigarh-news-pkl39406439","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसने की सुरजीत की हत्या, अब भी राज बरकरार, गैंगस्टर बुड्डा को भेजा गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किसने की सुरजीत की हत्या, अब भी राज बरकरार, गैंगस्टर बुड्डा को भेजा गया जेल
Sat, 14 Nov 2020 01:52 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरजीत बाउंसर हत्याकांड मामले में पंजाब की संगरूर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गैंगस्टर सुखप्रीत उर्फ बुड्डा के खिलाफ पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिला है और न ही उसकी भूमिका के बारे में पता चल सका है। पुलिस पूछताछ में वह कहता रहा कि उसकी सुरजीत हत्याकांड में कोई भूमिका नहीं है। वहीं शुक्रवार को सुखप्रीत का दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद उसे वापस न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
बीते मंगलवार को मलोया थाना पुलिस पंजाब की संगरूर जेल में बंद गैंगस्टर सुखप्रीत उर्फ बुड्डा को एक दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह रोमानिया में बैठे गैंगस्टर गौरव पटियाल उर्फ लकी के संपर्क में था लेकिन बाउंसर सुरजीत की हत्या में उसकी कोई भूमिका नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने सुखप्रीत का दोबारा एक दिन का और रिमांड हासिल किया लेकिन इसके बाद भी पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
पूछताछ में यह भी सामने आया कि गैंगस्टर गौरव पटियाल उर्फ लकी फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश फरार हुआ था। इसके बाद उसे रोमानिया की स्थानीय पुलिस ने पकड़ लिया था। पुलिस अब गौरव पटियाल उर्फ लकी को जल्द चंडीगढ़ लाने की तैयारी में है। इसके बाद ही सुरजीत हत्याकांड की तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2020 को सेक्टर-38 वेस्ट स्थित स्मॉल चौक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर सुरजीत बाउंसर की हत्या कर दी। सुरजीत को पांच गोलियां लगी थीं। गैंगस्टर दविंदर बंबीहा के फेसबुक अकाउंट पर गौरव पटियाल उर्फ लकी के नाम का खुलासा हुआ था। पुलिस की तरफ से कयास लगाया गया कि इसी रंजिश में सुरजीत की हत्या हुई है। वारदात के सात महीने बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।