सुरजेवाला ने मांगी सुरक्षा, बोले सुखबीर और मजीठिया को मिले हैं 50 से ज्यादा जवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल और मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया को दी गई सुरक्षा का हवाला देते हुए सीआईएसएफ की सुरक्षा मांगी है।
सुरजेवाला ने कहा कि उसने केंद्रीय गृह मंत्री को एक मांग पत्र देकर अपनी सुरक्षा में सीआईएसएफ को सौंपने की मांग की है। सुरेंद्र ग्योंग से जान से खतरा होने के साथ ही हरियाणा के लिए अलग गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने के कारण भी उनकी जान को खतरा बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से ही हरियाणा के 52 गुरूद्वारों का प्रबंधन हरियाणा गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी को मिला है। रणदीप ने अपने पत्र में पंजाब के उप मुख्य मंत्री सुखबीर बादल व विक्त्रस्म जीत मजिठीया का हवाला देते हुए कहा कि उनको राज्य पुलिस की सुरक्षा के साथ सीआईएसएफ के पचास से ज्यादा जवान की सुरक्षा मिली हुई है।
जानिए क्या है पूरा मामला
रणदीप ने कोर्ट को बताया कि उसने गृह मंत्री को सुरक्षा देने की मांग की लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नही लिया गया। रणदीप के इस जवाब पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के वकील से इस पर जवाब मांगा तो उन्होने कहा कि अभी विभाग इस पत्र पर विचार कर रहा है। हाईकोर्ट ने केंद्र के जवाब का इतंजार करते हुए मामले की सुनवाई 10 जनवरी तक स्थगित कर दी।
यह है मामला
सुरजेवाला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर खुद को कुख्यात बदमाश और गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग से अपनी जान को खतरा बताते हुए अपने लिए सुरक्षा की मांग की थी। दायर याचिका में बताया गया कि सुरेंद्र ग्योंग से जोकि कई अपराधिक वारदातों में शामिल है उसे अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है, वो अभी तक फरार है और पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद पकड़ा नहीं जा सका है।
हालाकिं ग्योंग पिछले दिनों पकड़ा गया था और जेल में था, लेकिन पैरोल मिलने के बाद वो एक बार फिर फरार हो गया। सुरजेवाला ने कहा है फरार कुख्यात बदमाश सुरेंद्र ग्योंग से उनकी जान को गंभीर खतरा है। इसलिए उन्हें तुरंत सुरक्षा मुहैया कराई जाए।