फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Surgery facility started in Civil Hospital, Sector-22

सेक्टर- 22 के सिविल अस्पताल में सर्जरी की सुविधा शुरू

Thu, 19 Nov 2020 02:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Surgery facility started in Civil Hospital, Sector-22
चंडीगढ़। सेक्टर- 22 स्थित सिविल अस्पताल में सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। अब यहां आने वाले मरीजों को ऑपरेशन के लिए जीएमएसएच- 16 जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में सर्जन के साथ ही हड्डी रोग विशेषज्ञ की भी तैनाती कर दी है। इन विशेषज्ञों के मिलने के बाद अस्पताल की बंद पड़ी ओटी में अब सर्जरी होगी। अस्पताल में जांच की सुविधा पहले से उपलब्ध है।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में यहां छोटे ऑपरेशन किए जाएंगे। मेजर सर्जरी वाले केस को जीएमएसएच- 16 रैफर किया जाएगा। निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कौर कंग ने बताया कि सर्जन ना होने के कारण अस्पताल में ओटी होने के बावजूद सर्जरी के केस रेफर करने पड़ रहे थे। इसलिए नवनियुक्त डॉक्टरों में से सर्जन की तैनाती सेक्टर- 22 के सिविल अस्पताल में की गई है। इससे अब इस क्षेत्र के मरीजों को सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा पहले से ही उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed