फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suresh Raina Returned Back from IPL Tour Due to Incident with Family Member

पठानकोट में सुरेश रैना की बुआ के परिवार पर हमला और लूटपाट, फूफा की मौत

Tue, 01 Sep 2020 12:47 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 01 Sep 2020 12:47 PM IST
सार

  • नौ दिन पहले पठानकोट में हुआ था हमला,
  • रैना की बुआ और फुफेरे भाई की हालत गंभीर
  • रैना के भारत लौटने का माना जा रहा कारण 

विज्ञापन
Suresh Raina Returned Back from IPL Tour Due to Incident with Family Member
हमले में मारे गए सुरेश रैना के फूफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौ दिन पहले 19-20 अगस्त की रात को पठानकोट के गांव थरियाल में जिस सरकारी ठेकेदार की हत्या कर लूटपाट की गई थी, वह क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा थे। हमले में रैना की बुआ और फुफेरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं एक फुफेरा भाई और फूफा की मां घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन


एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ने इस मामले के पीछे ‘काला कच्छा गिरोह’ होने की बात कही थी। वहीं, पीड़ित परिवार के साथ स्टार क्रिकेटर के संबंध उजागर होने के बाद पुलिस पर जांच का दबाव बढ़ गया है। वहीं शनिवार को ही सुरेश रैना आईपीएल टूर छोड़कर भारत लौट आए हैं। इसके पीछे की वजह भी यही वारदात बताई जा रही है।
विज्ञापन


वहीं जानकारी मिली है कि सुरेश रैना आईपीएल टूर छोड़कर भारत लौट आए हैं। इसके पीछे की वजह यही वारदात बताई जा रही है। वह पूरे सीजन के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स इस समय में सुरेश और उनके परिवार को पूरा समर्थन दे रही है। रैना का आईपीएल में नहीं खेलना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत बड़ा झटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 की आधी रात रात को हुआ था हमला

19-20 अगस्त की रात करीब ढाई बजे गांव थरियाल में लुटेरे सरकारी ठेकेदार अशोक कुमार के मकान के पीछे खेतों में सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े और रैना के फूफा अशोक कुमार, उनके दोनों बेटों कौशल और अपन पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने बेसबॉल बैट और रॉड से हमला किया।

उनको बेहोशी की हालत में छोड़ लुटेरे सीढ़ियों से नीचे मकान में उतरे और अंदर लेटी रैना की बुआ आशा देवी और उसकी सास सत्या देवी पर भी हमला कर दिया। उसके बाद लुटेरों ने घर के अंदर रखे कैश, जेवरों व अन्य सामान पर हाथ साफ किया और उसी रास्ते लौट गए। सुबह दूध देने आए व्यक्ति को कराहने की आवाज आई तो लोगों को इकट्ठा कर दरवाजा तोड़ा गया। तब तक अशोक कुमार की मौत हो चुकी थी।

मामले की जांच कर रही एसआईटी का नेतृत्व कर रहे एसपी (डी) प्रभजोत सिंह विर्क ने कहा कि पहले उन्हें पीड़ित परिवार के क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ संबंध का पता नहीं था। अब पता चला है। पुलिस के लिए हर व्यक्ति खास है। पुलिस पहले भी गंभीरता से मामला सुलझाने में लगी थी। अज्ञात लोगों पर कत्ल समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed