फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Supporters of Pawan Bansam Happy

पवन बंसल की जिम्मेदारी बढ़ने से समर्थक खुश

Sat, 11 Jan 2014 03:08 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Jan 2014 03:08 PM IST
विज्ञापन
Supporters of Pawan Bansam Happy
स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल को पार्टी में दोबारा से बड़ी भूमिका दिए जाने पर एक तरफ जहां बंसल के समर्थकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


वहीं चंडीगढ़ कांग्रेस में बंसल के विरोधी यह प्रचार करने में जुट गए हैं कि इस जिम्मेदारी के बाद बंसल को अब चंडीगढ़ से लोक सभा चुनाव की टिकट नहीं मिलेगी।

बंसल के समर्थकों का कहना है कि इस जिम्मेदारी के बाद चंडीगढ़ से बंसल की टिकट पक्की हो गई है क्योंकि कांग्रेस ने बंसल पर भरोसा जताया है।

वहीं विरोधी गुट कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान को उछाल रहे हैं, जिसमें उन्होंने संगठन की जिम्मेदारी वाले नेताओं को चुनाव मैदान में न उतारने की बात कही थी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ कांग्रेस के दोनों खेमों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। दिन भर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हलचल रही। बंसल ने इस पर खुद तो कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन यह जरूर कहा कि उन्हें खुशी है कि पार्टी ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ टैरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीबी बहल ने कहा कि वह सोनिया गांधी के आभारी हैं जिन्होंने बंसल पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।

चंडीगढ़ से कांग्रेस के उम्मीदवार बंसल ही रहेंगे और इस जिम्मेदारी को मिलने के बाद भी उन्हें टिकट मिलनी तय है। बंसल ही शहर में एक मात्र ऐसे नेता हैं जो चुनाव जीत सकते हैं।

जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि बंसल को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने से ही यह स्पष्ट हो जाता है कि पार्टी में उनका स्थान कहां हैं।

चंडीगढ़ कांग्रेस पहले ही बंसल के नाम की सिफारिश लोक सभा के उम्मीदवार के लिए कर चुकी है और हमें पूरा विश्वास है कि बंसल के नाम की घोषणा करेगी।

उधर, चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी शनिवार को बैठक कर बंसल को इस जिम्मेदारी दिए जाने पर प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया।

यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष हरमेल केसरी ने कहा कि चंडीगढ़ में कांग्रेस के उम्मीदवार सिर्फ बंसल ही होंगे। उन्होंने कहा कि बंसल को गुजरात और राजस्थान की कुल 53 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की सिफारिश करने की जिम्मेदारी दी गई है।

पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा और रविंदर सिंह पाली ने भी कहा कि  इस जिम्मेदारी को मिलने का मतलब बंसल की पार्टी में ताकत बढ़ना है। इससे अब उनका चंडीगढ़ से कांग्रेस का उम्मीदवार बनना और पक्का हो गया है।


मैं पार्टी का आभारी हूं जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं चंडीगढ़ से अपनी उम्मीदवारी पर खुद टिप्पणी नहीं कर सकता हूं। पार्टी ने ही इस बारे में फैसला लेना है।
- पवन कुमार बंसल, सांसद और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed