{"_id":"635c334e2a02a7031e76849b","slug":"supporters-are-campaigning-in-a-unique-way-in-panchayat-elections-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में अनोखा प्रचारः कोई सिर पर जग तो कोई हैंडपंप लेकर घूम रहा, चर्चा में है वोट मांगने का ये तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में अनोखा प्रचारः कोई सिर पर जग तो कोई हैंडपंप लेकर घूम रहा, चर्चा में है वोट मांगने का ये तरीका
Sat, 29 Oct 2022 01:27 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समालखा/मतलौडा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समालखा/मतलौडा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:27 AM IST
सार
मतलौडा में भी अनोखा प्रचार देखने को मिला। खंड के एक गांव के प्रत्याशी के समर्थक हैंडपंप लेकर पूरे गांव में घूम रहे हैं। एक समर्थक थक जाता तो दूसरा समर्थक आकर हैंडपंप को थाम लेता है। इसके साथ ही गांव के युवा भी हैंडपंप के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पानीपत में अनोखे अंदाज में चुनाव प्रचार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में पंचायत चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही चुनाव प्रचार तेज हो गया है। जहां पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद का चुनाव प्रचार शुक्रवार को थम गया, वहीं सरपंच एवं पंच का चुनाव प्रचार जारी है। जिस प्रत्याशी को जो चुनाव चिह्न मिला है, उसके समर्थक उसे ही लेकर गांव में घूम रहे हैं और अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
समालखा के एक गांव में देखने में आया कि प्रचार के दौरान महिलाएं अपने सिर पर जग लेकर गांव में घूम रही हैं। हर महिला के सिर पर चमचमाता स्टील का जग है। महिलाओं का पूरा समूह जग लेकर प्रचार में उतर पड़ा है। गीत गाते और जग दिखाते चुनाव प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, मतलौडा में भी अनोखा प्रचार देखने को मिला। खंड के एक गांव के प्रत्याशी के समर्थक हैंडपंप लेकर पूरे गांव में घूम रहे हैं। एक समर्थक थक जाता तो दूसरा समर्थक आकर हैंडपंप को थाम लेता है। इसके साथ ही गांव के युवा भी हैंडपंप के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। दोनों गांवों के साथ ही आसपास के गांवों में भी इस तरह का अनोखा प्रचार चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन