फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Supervisor and operation manager arrested for taking bribe of Rs 10 thousand

Chandigarh News: सुपरवाइजर और आपरेशन मैनेजर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Thu, 16 May 2024 05:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Supervisor and operation manager arrested for taking bribe of Rs 10 thousand
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता कंपनी वी इंस्पायरर फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम के सुपरवाइजर व आपेरशन मैनेजर को विजिलेंस ने एक दर्जा चार कर्मचारी से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आईसीसीसी की ओर से आउटसोर्सिंग पर जितने भी कर्मचारी रखे जाते हैं, वे वी इंस्पायरर फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के तहत भर्ती किए जाते हैं। इसी कंपनी के माध्यम से शिकायतकर्ता चपरासी के पद नौकरी करता था, जिसे कुछ समय पहले हटा दिया गया था। इस कर्मचारी ने कंपनी के सुपरवाइजर से दोबारा नौकरी पर लगने के लिए बातचीत की। सुपरवाइजर कुलदीप कुमार ने नौकरी पर रखने की एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत मांगे। यह भी कहा कि कंपनी के आपरेशन मैनेजर से बात कर नौकरी दिलवा देगा। इसी बीच उस व्यक्ति ने इसकी विजिलेंस को शिकायत दे दी।
विज्ञापन

तय डील के मुताबिक बुधवार सुबह सुपरवाइजर ने उक्त व्यक्ति को रिश्वत की रकम देने के लिए बुलाया। उसने जैसे ही 10 हजार रुपये सुपरवाइजर को दिए विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सुपरवाइजर की निशानदेही पर विजिलेंस ने कंपनी के आपरेशन मैनेजर मोहन जांगड़ा को भी सेक्टर-17 स्थित उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने सुपरवाइजर व आपरेशन मैनेजर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 व 12 व आईपीसी 384,120 बी के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि ठेके पर कार्यरत जो कर्मचारी रिश्वत की यह रकम अपने वेतन से नहीं दे रहे थे, उन्हें कुछ दिन पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। इन पहलुओं की भी जांच की जा रही है। इस मामले में कुछ अन्य लोगों की भूमिका हो सकती है। बताया जा रहा है कि पहले भी आउटसोर्सिंग के तहत कर्मियों को नौकरी पर रखने की एवज में रिश्वत ली गई है।

आईसीसीसी के पास शहर के सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल
आईसीसीसी के पास शहरभर में लगे हजारों सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल करने का कार्य है। इसके अलावा आईसीसीसी के पास यूटी के कई अन्य कार्य भी हैं जिनके लिए गुरुग्राम की कंपनी को आउटसोर्सिंग पर कर्मचारी रखने के लिए कांट्रैक्ट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed