{"_id":"5b2fb10a4f1c1bf67a8b6ebc","slug":"sukhpal-singh-khaira-targeted-punjab-government-on-tehsildar-rubbish-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो पर भड़के सुखपाल खैरा, कहा- कौन सा है विधायक जो तहसीलदार से लेता घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो पर भड़के सुखपाल खैरा, कहा- कौन सा है विधायक जो तहसीलदार से लेता घूस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Updated Mon, 25 Jun 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
सुखपाल सिंह खैरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने फेसबुक पर लाइव होकर खमाणों के तहसीलदार हरफूल सिंह के वायरल वीडियो पर कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली तथा भ्रष्ट सिस्टम का प्रत्यक्ष उदाहरण देकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि आखिर वह कौन सा विधायक है जो तहसीलदार से लाखों रुपयों की घूस लेता है। खैरा के मुताबिक सरकार का सिस्टम फेल हो चुका है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण तहसीलदार हरफूल सिंह है।
कैप्टन से सवाल करते हुए खैरा ने कहा कि चुनाव से पहले हाथ में गुटका साहिब पकड़कर करप्शन पर जीरो टोलरेंस नीति का दावा करने वाले कैप्टन जवाब दें कि उनके विधायक क्यों एक तहसीलदार से लाखों की घूस मांगते हैं? सरेआम घूस मांगने वाले अधिकारी कभी भी देश की तरक्की नहीं होने देंगे। पंजाब सरकार पर जो दो लाख करोड़ का कर्ज है वह अधिकारियों की घूस एवं रिश्वतखोरी के कारण है। तहसीलदार हरफूल सिंह ने भ्रष्ट सिस्टम से परेशान होकर सच बताया है। खैरा ने लोगों से अपील करते कहा कि ऐसे अफसरों को सामने लाया जाए और सो रही सरकार को जगाया जाए।
खैरा लगभग 16 मिनट रहे लाइव, 11 हजार लोगों ने शेयर किया
सुखपाल खैरा ने रविवार की सुबह 11 बजे अपनी कार से 16 मिनट का फेसबुक लाइव रहे। ये वीडियो अब तक 50 हजार से अधिक लोगों ने देखा और 11 हजार से अधिक लोगों ने शेयर किया। यही नहीं 17 हजार लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं। तहसीलदार की वीडियो दिखाते हुए खैरा ने कहा कि हरफूल सिंह जैसे ऐसे कई अफसर हैं जो बिना रिश्वत के काम नहीं करते। 16 मिनट के इस लाइव वीडियो में सुखपाल खैरा ने तहसीलदार का स्टिंग करने वाले उस पत्रकार की फेसबुक आईडी का जिक्र भी किया कि कैसे हरफूल सिंह एक विधायक का बिचोलिया बनकर एक पीसीएस पोस्टिंग के प्रार्थी से एक लाख रुपये की वसूली की सेटिंग कराता है। इसके अलावा 15 अगस्त 26 जनवरी को सरकार की ओर से फंड न दिए जाने पर जेब से खर्च करने की बात का वीडियो भी दिखाया।
विज्ञापन
बोले-सीएम जानते हैं यह सब
इससे पहले 10 साल अकालियों ने पंजाब को लूटा। अब कांग्रेस के शासन में ये लूट मची है। लोग तहसीलों में इन अफसरों का शिकार होते हैं। ये भ्रष्टाचार केवल रेवेन्यू डिपार्टमेंट में नहीं है, बल्कि सभी विभागों में है। शुरुआत पटवारी से हो जाती है और आला अधिकारियों तक पहुंचती है। ये नई बात नहीं है, इस बारे में हमारे सीएम भी जानते हैं। खैरा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए करते कहा कि सियासतदानों ने अफसरशाही से हाथ मिला लिया है। लोगों की लूट आखिर कौन बचाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार मुक्त देश की बात करते हैं, उन्हें ये वीडियो जरूर देखना चाहिए। ऐसी घूसखोरी पूरे देश में चल रही है। ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां रिश्वतखोरी नहीं है। लोगों को ऐसे स्टिंग आपरेशन और करने होंगे।