{"_id":"5c45e3c2bdec22738244633c","slug":"sukhpal-khaira-targets-on-kejriwal-s-barnala-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखपाल खैरा का केजरीवाल पर निशाना- कहा- आप ने की भगवंत मान की शराब छुड़ाओ रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखपाल खैरा का केजरीवाल पर निशाना- कहा- आप ने की भगवंत मान की शराब छुड़ाओ रैली
Mon, 21 Jan 2019 08:59 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 21 Jan 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
सुखपाल खैरा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता सुखपाल खैरा ने रविवार को बरनाला में हुई आप की रैली को भगवंत मान की शराब छुड़ाओ रैली बताया है। उन्होंने शराब छोड़ने पर अरविंद केजरीवाल द्वारा मान की सराहना करने की आलोचना की। अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में खैरा ने कहा कि केजरीवाल कह रहे हैं कि मान ने बहुत बड़ा काम किया है। इनके जैसा कोई है ही नहीं। शराब छोड़ना एक बेहद निजी फैसला है, यह अंतरात्मा की बात है।
विज्ञापन
हजारों लोगों के बीच यह एलान करना सिर्फ वोट के लिए है। गौरतलब है कि मान ने रैली में अपनी मां के सामने एलान किया था कि वह शराब नहीं पीएंगे। इसके लिए केजरीवाल ने उनकी सराहना की थी। आप छोड़ कर पंजाबी एकता पार्टी बनाने वाले खैरा ने कहा कि इससे साबित हो गया कि मान शराब पीते थे।
विज्ञापन
वह बरगाड़ी से लेकर संसद तक शराब पीकर गए थे। अब इन्होंने सारी हदें पार कर दीं, अपनी माता का सहारा लिया। दो साल बाद पंजाब आए केजरीवाल ने यहां के मुद्दों पर कुछ नहीं बोला। बेअदबी, नशे, किसानों की आत्महत्याओं पर चुप्पी साध ली। केजरीवाल कह रहे हैं कि जो पद के लालची थे, चले गए हैं। खुद के पास तीन पद हैं, सीएम, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन और संविधान में संशोधन कर तीसरी बार कन्वीनर भी बन गए हैं। खैरा ने सवाल किया कि क्या योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, एचएस फूलका पद के लालची थे।
विज्ञापन
महागठबंधन पर आज हो सकता है फैसला
सुखपाल खैरा ने बताया कि पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस की बैठक मंगलवार को होगी। जिसमें उनके अलावा डॉ. धरमवीर गांधी, लोक इंसाफ पार्टी के बैंस ब्रदर्स और बसपा नेता शामिल होंगे। इसमें शिरोमणि अकाली दल-टकसाली के साथ गठबंधन पर विचार किया जाएगा। खैरा ने कहा कि लोग उन्हें बठिंडा और संगरूर से चुनाव लड़ने को कह रहे हैं। लेकिन गठबंधन के बाद सारी पार्टियां मिल कर इस पर फैसला लेंगी।