फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sukhpal khaira alligade majithia

मजीठिया ने हवाला के जरिये 70 लाख लिए: खैरा

Fri, 18 Jul 2014 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Jul 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
sukhpal khaira alligade majithia

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल खैरा ने कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया पर हवाला के जरिये 70 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। खैरा ने कहा कि यह राशि ड्रग रैकेट सरगना जगदीश भोला के करीबी हवाला कारोबारी से ली गई। उन्होंने मांग की कि मजीठिया को तुरंत बर्खास्त कर मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।

विज्ञापन


खैरा ने कहा कि पंजाब पुलिस की फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन यूनिट में तैनात पुलिस अधिकारी ने उन्हें दस्तावेज मुहैया कराया है। इसके मुताबिक मजीठिया ने 18 अप्रैल -11 को हवाला कारोबारी गुरमीत मनचंदा के कोरियर रोहित गोयल उर्फ पिंकी से 70 लाख रुपये प्राप्त किए। रोहित का मोबाइल नंबर 9356114931 ट्रेस करते हुए एफआईयू ने मजीठिया को 70 लाख रुपये की डिलीवरी देना और उनका मोबाइल नंबर 9814000003 भी ट्रेस किया। जोकि एफआईयू द्वारा टेलीफोन पर रिकॉर्ड बातचीत के ब्योरे दर्ज है।
विज्ञापन

एफआईयू को हवाला कारोबार की जांच का अधिकार

sukhpal khaira alligade majithia

खैरा ने आरोप लगाया कि एफआईयू को हवाला कारोबार की जांच का अधिकार है। लेकिन सियासी दबाव के चलते इस मामले में जांच नहीं की गई, न ही प्रवर्तन निदेशालय को जानकारी दी गई।

लेनदेन की रकम बरामद करने की भी कोशिश नहीं की गई। खैरा ने हवाला कारोबारी मनचंदा और कोरियर रोहित की मोबाइल कॉल डिटेल और रकम के ब्योरे से जुड़े पुलिस के दस्तावेज के साथ सीआईए ऑपरेशन सेल व एआईजी ऑपरेशन, सीआईए के पत्रों की कॉपियां भी पेश कीं। साथ ही पंजाब सरकार की डायरी में दर्ज मजीठिया का मोबाइल नंबर भी दिखाया, जो जांच में पकड़ा गया था।

पंजाब पुलिस के पास ही मौजूद है सबूत

sukhpal khaira alligade majithia

खैरा ने कहा कि इस केस में 16 अप्रैल-11 को अहमदगढ़ पुलिस ने मेजर सिंह, उसके बेटे गुरजंट सिंह जंटी और लखविंदर सिंह की बातचीत रिकार्ड की थी। उन्हें गिरफ्तार कर 57 लाख रुपये बरामद किए गए थे। यह केस ईडी केपास पेंडिंग है।

अगर 70 लाख रुपये की भी जांच की जाती तो यह साफ हो जाता कि यह रकम किसकी थी। हवाला के जरिये पैसा लेना फेमा कानून का उल्लंघन है। लिहाजा इसकी जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा था कि किसी भी मंत्री के खिलाफ सबूत लाओ तो सख्त एक्शन लेंगे। अब इससे बड़ा सबूत क्या हो सकता है, जोकि पंजाब पुलिस के पास ही मौजूद है।

विज्ञापन

मानसिक संतुलन खो बैठे हैं खैराः मजीठिया

sukhpal khaira alligade majithia

राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कांग्रेस प्रवक्ता सुखपाल खैरा के आरोपों पर कहा कि खैरा शायद मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। लगातार सात हारों के बाद ऐसी मनोस्थिति हो जाती है।

खैरा ने जो जाली रिकॉर्ड जारी किया है, वह उन्हीं के दिमाग की उपज है।
मजीठिया ने कहा कि खैरा ने उनके खिलाफ झूठी मुहिम शुरू की है, हम इसका कोई जवाब नहीं दे सकते हैं। हालांकि, वह खैरा का मकसद समझ सकते हैं। खैरा हमेशा विधानसभा सत्र जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर सनसनीखेज विज्ञप्ति जारी करना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed