{"_id":"622dc24368cc861e9b044ccc","slug":"sukhdev-singh-dhindsa-offered-to-resign-from-party-president-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: हार के बाद सुखदेव सिंह ढींडसा का बड़ा फैसला, पार्टी प्रधान पद से इस्तीफे की पेशकश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: हार के बाद सुखदेव सिंह ढींडसा का बड़ा फैसला, पार्टी प्रधान पद से इस्तीफे की पेशकश की
Sun, 13 Mar 2022 03:43 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 13 Mar 2022 03:43 PM IST
सार
बैठक के दौरान सुखदेव ढींडसा ने आप के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पूरी पार्टी को जीत की बधाई दी और कहा कि वह पंजाब चुनाव में जनता के फतवे को स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन
सुखदेव सिंह ढींडसा
- फोटो : फाइल
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के प्रधान व राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा ने चुनाव परिणाम के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी की प्रधानगी से इस्तीफे का एलान किया। हालांकि पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने ढींडसा के कामकाज पर संतोष प्रकट किया और इस्तीफा न देने को कहा। इसके बावजूद सुखदेव ढींडसा के इस्तीफे पर कायम रहने के कारण पार्टी ने उन पर फैसला वापस लेने का दबाव बनाया और जत्थेदार रणजीत सिंह तलवंडी, जस्टिस (रिटायर्ड) निर्मल सिंह, जगदीश सिंह गरचा, सरवन सिंह फिल्लौर और सुखविंदर सिंह औलख की पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
शनिवार को पार्टी ने सुखदेव सिंह ढींडसा की अगुवाई में पंजाब विधानसभा चुनाव परिणामों के विश्लेषण के लिए पार्टी के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान सुखदेव ढींडसा ने आप के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पूरी पार्टी को जीत की बधाई दी और कहा कि वह पंजाब चुनाव में जनता के फतवे को स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन
पहरेदार की भूमिका निभाएगी भाजपा: अश्वनी शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भगवंत मान और आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और राजनीति में कुछ भी हो सकता है और यही इसकी खूबसूरती है। पंजाब में भाजपा की भूमिका अब पहरेदार की रहेगी। भाजपा आप की गारंटियों पर नजर रखेगी। अश्वनी शर्मा ने कहा कि पहली बार अपने दम पर प्रदेश में इतने बढ़े स्तर पर चुनाव लड़ा है। शर्मा ने कार्यकर्ताओं व जनता का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अब 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुके हैं। उन्होंने कहा कि जैसे 2022 के चुनाव में परिवर्तन देखने को मिला है। वैसे ही 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के रूप में देखने को मिलेगा। भाजपा का भविष्य बहुत उज्ज्वल है और इसका परिणाम जनता को 2024 में देखने को मिलेगा। भाजपा का कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में न डरता है, न झुकता है और न ही रुकता है।
बेअदबी के मामलों पर न्याय दिलाए आप: खैरा
भुलत्थ से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने राज्य में 2015 में हुई बेअदबी की घटनाओं के लिए न्याय की मांग की है। बीते दो माह से बहिबल कलां में धरने पर बैठे सुखराज सिंह से मुलाकात करने पहुंचे खैरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अभी तक राज्य में सरकार नहीं बनाई है। लेकिन यह जरूरी है कि अब लोगों को बेअदबी के मुद्दों पर न्याय मिले। खैरा ने कहा कि विपक्षी दल का विधायक होने के नाते यह उनका कर्तव्य है कि वे आम आदमी पार्टी को याद दिलाएं कि कैसे बहिबल कलां और कोटकपूरा पुलिस फायरिंग की घटनाओं के पीडितों के परिवार के सदस्य पिछले साढ़े छह साल से अधिक समय से न्याय से वंचित हैं।