फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Singh Badal warning to Hooda Govt

'कांग्रेस को गुरुद्वारों पर काबिज नहीं होने देंगे'

Sun, 03 Aug 2014 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 03 Aug 2014 09:51 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal warning to Hooda Govt

उपमुख्यमंत्री व अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाकर उसकी आड़ में गुरुद्वारों पर कब्जा करना चाहती है।

विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल और एसजीपीसी हरियाणा कांग्रेस की इस साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। सुखबीर शनिवार को हरमंदिर साहिब में उनकी ओर से डाले जाते श्री अखंड पाठ साहिब के भोग में हिस्सा लेने के बाद मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

हरियाणा में खूनखराबा हुआ तो झींडा होंगे जिम्मेवार

Sukhbir Singh Badal warning to Hooda Govt

सुखबीर ने कहा कि हरियाणा कमेटी का अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा बार-बार एसजीपीसी को हरियाणा के गुरुद्वारों से अपना अधिकार छोड़ने के लिए कह रहे हैं,

लेकिन एसजीपीसी और शिरोमणि अकाली दल किसी भी कीमत पर हरियाणा के गुरुद्वारों को प्रबंध हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और हरियाणा सरकार को नहीं सौंपेगी।

अगर गुरुद्वारों पर कब्जा लेने के लेकर हरियाणा में कोई खून खराबा होता है तो इसके लिए पूरी तरह हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा जिम्मेवार होंगे।

हरियाणा के गुरुद्वारों पर एसजीपीसी का पूर्ण अधिकार है। इस अधिकार को किसी भी कीमत पर  छोड़ा नहीं जाएगा। अकाली दल भी इस अभियान में पूरी तरह एसजीपीसी के साथ है।

गलत बयान दे रहें हैं जगदीश झींडा

Sukhbir Singh Badal warning to Hooda Govt

सुखबीर ने कहा कि झींडा जानबूझ का हरियाणा के हालात खराब करना चाहते हैं। वे गलत तरह के बयान दे रहे है। उनको आशा है कि केंद्र सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करके इस विवाद को जल्दी से जल्दी हल करेगी। कई कुर्बानियां देकर बनी एसजीपीसी को टूटने नहीं दिया जाएगा।

वर्ष 1995 के बाद बनी गैर पंजीकृत कालोनियों के संबंध में सुखबीर ने कहा कि जिन प्लाट होल्डरों ने सरकार की हिदायतों के अनुसार अप्लाई किया था उनको सौ प्रतिशत एनओसी दे दी गई है। जो भी कालोनाइजर और प्लाट होल्डर सरकारी फीस जमा करवा देंगे उनकी कालोनियां भी जल्दी रेगुलराइज कर दी जाएंगी।

सरकार की ओर से नोटिस भी जारी कर दिया गया है। अब एनओसी ले चुके प्लाट होल्डर सीवरेज, बिजली और पानी के कनेक्शन भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed