फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Singh Badal targeted CM Charanjit Singh Channi

पंजाब: सुखबीर बादल ने चन्नी से पूछा- की कित्ता? इसी सवाल पर कांग्रेस विधायक ने युवक को पीटा था

Thu, 21 Oct 2021 03:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Oct 2021 03:18 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल ने सवाल पूछने पर एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब में सियासत भी तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल ने इसे मुद्दा बना लिया और सीएम पर भी निशाना साधना शुरू कर दिया।  

विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal targeted CM Charanjit Singh Channi
सुखबीर सिंह बादल (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब में इन दिनों पठानकोट के भोआ से कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल के थप्पड़ को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। स्थानीय युवक के द्वारा विकास के नाम पर 'तू की कित्ता' पूछे जाने पर विधायक ने उसको थप्पड़ जड़ दिया। अब शिअद ने इस मामले में विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन


शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए उनसे युवक का ही सवाल पूछ लिया। पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने विधायक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर विधायक आवास के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल ने इस मामले में कहा गया है कि यह घटना बेहद शर्मनाक है। कांग्रेस के राज में अनुसूचित जाति के लोगों को कुछ भी पूछने का अधिकार नहीं है। जबकि पार्टी की ओर से इसी वर्ग को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके बाद भी अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का शोषण किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वह अनुसूचित जाति के युवक के साथ हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से सवाल किया है कि 2017 में उन्होंने जो वादे किए थे उन वादों का क्या हुआ। इधर, पूर्व मंत्री और शिअद नेता मजीठिया ने इस मामले में आक्रामक रुख अपना लिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि विधायक की यह हरकत बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। अगर मुख्यमंत्री ने इस मामले में कोई कार्रवाई जल्द नहीं की गई तो शिअद विधायक के आवास का घेराव करेगी।


इस बात पर भड़के थे विधायक
पठानकोट जिले के भोआ से विधायक जोगिंदर पाल अपने विधानसभा क्षेत्र में ही एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जहां एक युवक ने उनसे क्षेत्र के विकास को लेकर सवाल पूछा... तू की कित्ता। इस बात पर विधायक जी भड़क उठे और उन्होंने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उनके गनमैनों ने भी युवक की जमकर पिटाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed