फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Singh Badal starts Punjab Bachao Yatra from Amritsar

Punjab News: सुखबीर बादल ने शुरू की पंजाब बचाओ यात्रा, कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर वार, बसपा ने बनाई दूरी

Thu, 01 Feb 2024 07:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Feb 2024 07:53 PM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा गुरुवार को अटारी सीमा के पास से शुरू हो गई है। अकाली दल ने यात्रा में कांग्रेस पर पोस्टर वार किया है। वहीं आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला। शिअद कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर सुखबीर सिंह बादल का स्वागत किया।

विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal starts Punjab Bachao Yatra from Amritsar
शिअद की 'पंजाब बचाओ' यात्रा शुरू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को अमृतसर से 'पंजाब बचाओ यात्रा' की शुरुआत की। यात्रा से पहले सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ श्री अकाल तख्त साहिब में माथा टेका। इसके बाद सुखबीर बादल श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पहुंचे। जहां करीब 20 मिनट तक श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ बैठक की। इसके बाद सुखबीर ने अटारी सीमा से दो किलोमीटर पहले स्थित सरहद रिसोर्ट में एक रैली की और दोपहर बाद 'पंजाब बचाओ यात्रा' की शुरुआत की। 

विज्ञापन


सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। खुली जीप में सवार सुखबीर बादल के साथ पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणिके और अनिल जोशी मौजूद रहे। यात्रा में अकाली दल के कार्यकर्ता ट्रैक्टर, बाइक और कारों का काफिला लेकर पहुंचे। जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर सुखबीर बादल का स्वागत किया। गांव रणिके चौक पर पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रणिके की पत्नी कंवलजीत कौर रणिके ने सुखबीर बादल को सिरोपा व किरपान भेंट कर सम्मानित किया। अटारी से शुरू हुई अकाली दल की यात्रा घरिंडा, लोपोके के बाद राजासांसी विधानसभा क्षेत्र पहुंची।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया यात्रा में पहुंचे। यात्रा में पूर्व मंत्री गुलजीर सिंह रणिके, पूर्व मंत्री अनिल जोशी, पूर्व मंत्री डॉ. दलजीत सिहं चीमा, पूर्व मीडिया सलाहकार हरचरण सिंह बैंस और शिअद शहरी प्रधान सुरजीत सिंह पहलवान भी मौजूद रहे।

यात्रा में कांग्रेस के खिलाफ शिअद का पोस्टर वार

'पंजाब बचाओ यात्रा' की गाड़ियों को शिअद के झंडे, पोस्टर और बैनर से सजाया गया था। इन पर कांग्रेस और आप पर निशाना साधा गया है। कांग्रेस पर निशाना साधते लिखा था कि असीं किवें भूल जाइए, कांग्रेस के किते तशदद व जुल्म को। पोस्टर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सज्जन कुमार, अजय माकन, बेअंत सिंह की फोटो लगी हैं। इंदिरा गांधी की तस्वीर के ठीक नीचे लिखा है कि 1984 में श्री अकाल तख्त साहिब ढेरी किया। एक अन्य होर्डिंग पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा गया।

बसपा ने किया किनारा

उधर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अकाली दल की यात्रा से किनारा कर लिया है। पंजाब में बसपा और अकाली दल के बीच गठबंधन है। 2022 का विधानसभा चुनाव भी दोनों दलों ने एक साथ लड़ा था। मगर अब शिअद की रैली से बसपा का किनारा करना सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र है।

बसपा के प्रदेश प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी समेत पार्टी का कोई भी नेता यात्रा में नहीं पहुंचा। जसवीर सिंह गढ़ी ने फोन पर बताया कि वह फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना में पार्टी की बैठकों में व्यस्त हैं। इस वजह से यात्रा में नहीं पहुंच सके हैं। उन्होंने बसपा और अकाली दल के गठबंधन टूटने के सवाल पर कुछ भी जवाब नहीं दिया।

पंजाब को लूटने वाले किस राज्य को बचाने के लिए निकाल रहे यात्रा: मान

अकाली दल की 'पंजाब बचाओ यात्रा' पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 15 साल राज्य को लूटने वाले किस राज्य को बचाने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने राज्य को लूटने के अलावा पंजाबियों की मानसिकता को भावनात्मक तौर पर ठेस पहुंचाई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed