{"_id":"58553e8c4f1c1bc72b649b17","slug":"sukhbir-singh-badal-on-captain-on-the-issue-of-pm-modi-meet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी से मिले कैप्टन, भड़के सुखबीर बोले- किसानों के लिए सोनिया से कभी मिले?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी से मिले कैप्टन, भड़के सुखबीर बोले- किसानों के लिए सोनिया से कभी मिले?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 Dec 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में बोलते उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह ने किसानों की कर्ज माफी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर ‘सेल्फ गोल’ कर लिया है। उनकी मुलाकात से साफ हो गया है कि कैप्टन पंजाब के किसानों को सत्ता में आने पर कर्ज माफ करने का झूठ बोल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यही हाल आम आदमी पार्टी से संयोजक अरविंद केजरीवाल का है, जो किसानों से फार्म तक भरवाने लग गए हैं जबकि यह दोनों जानते हैं कि किसानों का कर्ज माफ केंद्र सरकार द्वारा ही किया जा सकता है, राज्य सरकार द्वारा नहीं।
शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर ने पंजाब के किसानों से वायदा किया है कि वह सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ करेगा लेकिन कर्जा माफी के लिए वे प्रधानमंत्री के पास अपील करने पहुंच गए। उन्होंने कहा कि या तो कैप्टन इस मुद्दे पर लोगों से झूठ बोल रहे हैं या फिर वह जानते हैं कि वह किसानों का कर्जा माफ नही कर सकते।

हमारी सरकार से कर्ज माफ कराना है तो किसानों से झूठा वादा क्यों?
प्रेस वार्ता में बोलते उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
सुखबीर बादल ने कहा कि किसानों के साथ किए जा रहे इस झूठे वादे के लिए कैप्टन अमरिंदर और केजरीवाल पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस बारे में जल्दी ही चुनाव आयोग को भी लिखेंगे।
सुखबीर बादल ने कहा कि यह पहली बार नही है, जब कांग्रेस ने लोगों से झूठे वायदे किये हैं। पहले भी कांग्रेसी नेताओं ने चुनाव से पूर्व 5 मरले के प्लाट मुफ्त देने का वायदा किया था लेकिन सत्ता में आने के बाद वायदा नही निभाया। कैप्टन ने मुख्यमंत्री रहते भी किसानों की भलाई के लिए कुछ नही किया बल्कि प्रकाश सिंह बादल द्वारा दी जा रही निशुल्क बिजली भी बंद कर दी थी।
शिअद अध्यक्ष ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर ने अपनी हैसियत से बड़ा वायदा कर लिया है इसीलिए वे अपनी इस गलती को छुपाने के लिए प्रधानमंत्री के पास मदद मांगने पहुंच गए। उन्होंने कैप्टन से सवाल किया कि उन्होंने केंद्र में कांग्रेस के शासन के दौरान ऐसी मांग क्यों नहीं की। ‘क्या अमरिंदर किसानी कर्ज माफ कराने के लिए कभी डॉ. मनमोहन सिंह या पार्टी प्रधान सोनिया गांधी के पास गए थे?’